महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में ऊर्जा निगम के जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। श्यामपुर क्षेत्र में ऊर्जा निगम के जेई ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर मारपीट भी की। पीड़िता की शिकायत पर पांच दिन बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  पुरानी पेंशन बहली को देहरादून में 13 सितंबर को होगा प्रदेशव्यापी पेंशन महारैली का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटेंगे शिक्षक और कर्मचारी 

कोतवाली पुलिस के मुताबिक महिला ने शिकायत में बताया कि ऊर्जा निगम के जेई आनंद सिंह राणा मिलने पहुंचे। आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक पिलाकर आरोपी ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध किया, तो जमकर मारपीट की। घायल अवस्था में महिला को आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा से स्थानीय लोगों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया।‌‌ 17 मई को हुई इस घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामले की तफ्तीश की। जांच के बाद अब आरोपी जेई आनंद सिंह राणा के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 323 और 354 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। श्यामपुर चौकी प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि आरोपी ऊर्जा निगम के जेई की गिरफ्तारी को प्रयास तेज कर दिए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Case filed against JE of Energy Corporation for molesting and assaulting a woman rishikesh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More