महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म के आरोप में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। जनपद उधमसिंह नगर के रुद्रपुर में भदईपुरा निवासी महिला से किराएदार ने ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। बाद में उसकी अश्लील फोटो इंटरनेट में वायरल कर दी। इस मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भदईपुरा निवासी महिला ने बताया कि मिलक, बहेड़ी निवासी सचिन कुमार पुत्र भूपेंद्र सिंह उनके घर में एक साल से किराये का कमरा लेकर रहता था। वह उसे मामी कहकर काफी मजाक करता था। उसने अपने फोन से उसकी कई फोटो खींची थी। इसके बाद वह उसका गलत फायदा उठाने लगा और उसे ब्लैकमेल करने लगा कि उससे शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो फोटो उसके पति को दिखा देगा। आरोप है कि एक दिन उसके परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। वह घर में अपनी चार साल की पुत्री के साथ अकेली थी। इसी बीच रात 10 बजे सचिन कुमार उसके कमरे में घुस आया और दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी अश्लील फोटो भी खिंच लिए। बाद में वह उनका मकान खाली कर चला गया और उसने इंटरनेट मीडिया में उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी। एसएसआइ सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जांच एसआइ राखी धौनी को सौंपी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More