बहुचर्चित नितिन लोहनी हत्याकांड में आरोपी भाजपा के पूर्व पार्षद और उसके बेटे के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी।  रामपुर रोड स्थित एसकेएम स्कूल के पास बहुचर्चित नितिन लोहनी हत्याकांड मामले में आरोपी भाजपा के पूर्व पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू और उसके बेटे जय बिष्ट के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में बुलडोजर एक्शन : 82 परिवारों के आशियानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा   

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहे थे और अवैध हथियारों के दम पर क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह मानपुर उत्तर क्षेत्र से संचालित हो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश से बचने दुकान के समीप खड़े लोगों पर विशाल पेड़ के गिरने से एक की मौत दूसरा गंभीर घायल 

कोतवाल विजय मेहता के मुताबिक, 24 वर्षीय जय बिष्ट को गैंग का लीडर और उसके 52 वर्षीय पिता अमित बिष्ट उर्फ चिंटू को गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार : दो मेडिकल स्टोरों से 3207 प्रतिबंधित टैबलेट बरामद 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपियों पर मारपीट, हत्या, अवैध हथियार रखने व लोगों को डराने-धमकाने जैसे आरोपों में मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर पुलिस अब आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report accused former councilor and his son case filed under Gangster Act Case filed under Gangster Act against former BJP councilor and his son accused in the much-talked-about Nitin Lohani murder case crime news Devbhoomi News Haldwani news Hindi News much-talked-about Nitin Lohani murder case nainital news News from the hills News From the Pahad uttarakhand news आरोपी पूर्व पार्षद और उसका बेटा क्राइम न्यूज गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज बहुचर्चित नितिन लोहनी हत्याकांड

More Stories

उत्तराखण्ड

रामनगर में बुलडोजर एक्शन : 82 परिवारों के आशियानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रामनगर। यहां तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में शनिवार सुबह अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह करीब 6:30 बजे भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर मकानों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू की […]

Read More
उत्तराखण्ड

भाकपा कार्यालय में कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर शोक सभा आयोजित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    लालकुआं। भाकपा(माले) ने अपने संस्थापक सदस्य व पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड स्वदेश भट्टाचार्य के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कार्यालय में शोक व्यक्त किया।   शोक सभा में राज्य कमेटी सदस्य आनंद नेगी ने बताया कि भाकपा-माले के संस्थापक सदस्य, वरिष्ठतम नेता और […]

Read More
उत्तराखण्ड

विकसित भारत की थीम पर दून कॉन्वेंट में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शनिवार (आज) दून कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरेली रोड में विकसित भारत की थीम पर वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया।   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देवभूमि सहोदय सीबीएसई, हल्द्वानी के अध्यक्ष सुनील कुमार जोशी तथा वरिष्ठ समाजसेवी […]

Read More