सीमेंट खरीद के नाम पर लोहाघाट विधायक के भाई के साथ 23.60 लाख रुपये की ठगी, मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
चंपावत। लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के बड़े भाई और ठेकेदार दलीप सिंह अधिकारी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। सीमेंट खरीद के नाम पर उन्होंने स्वयं को जेके सीमेंट कंपनी का एजेंट बता रहे एक ठग को 23.60 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। पीड़ित ठेकेदार ने लोहाघाट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
 
हथरंगिया लोहाघाट निवासी ठेकेदार दलीप सिंह अधिकारी ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने तहरीर में बताया कि बीती 26 अक्तूबर कोजेके सीमेंट लिमिटेड से दस हजार बैग सीमेंट खरीदने के लिए उन्होंने एक नंबर पर फोन किया। यह नंबर उनके कर्मचारी ने इंटरनेट से सर्च कर निकाला था। मोबाइल पर बात कर रहे व्यक्ति ने स्वयं का नाम अमित कुमार सिंह और जेके सीमेंट कंपनी का एजेंट बताया। साथ ही व्यक्ति ने परफॉर्मा इनवॉइस उपलब्ध कराने के साथ 23.60 लाख रुपये का भुगतान करने को कहा। इसके बाद दलीप अधिकारी ने उसकी ओर से उपलब्ध कराए गए खाता नंबर में उसी दिन ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया। कंपनी की तरफ से किसी तरह का प्रत्युत्तर नहीं मिलने पर उन्होंने थाने में शिकायत की। लोहाघाट थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद बीएनएस की धारा 318 (4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: case registered champawat news in the name of cement purchase Lohaghat MLA's brother cheated of Rs 23.60 lakh Lohaghat MLA's brother cheated of Rs 23.60 lakh in the name of cement purchase uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More