आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता भुवन पोखरिया पर हल्द्वानी कोतवाली में सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। एलआईयू सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार द्वारा सरकारी कार्य में बाधा और गाली-गलौज के आरोप पर आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता भुवन पोखरिया पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। 

एलआईयू सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने हल्द्वानी कोतवाली मेंपुलिस में ताहिर देते हुए बताया है की भुवन पोखरिया पुत्र पीताम्बर दत्त निवासी चोरगलिया कुछ लोगो के साथ बहुउदेशीय पुलिस भवन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के पेशकार कार्यालय में आया इस दौरान भुवन पोखरिया जोर जोर से बोल रहे थे। जब कार्यालय से बाहर निकाल कर भुवन पोखरिया को समझाने का प्रयास किया गया तो उन्होंने उग्र होकर गाली गलौज की और मेरे ऊपर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई है। इतना ही नहीं भुवन पोखरिया पुलिस के उच्च अधिकारियों को भी गलत शब्दों से संबोधित कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने भुवन पोखरिया का आक्रोश देखा और अपना बचाव करते हुए कमरे से बाहर निकला। उसके कुछ समय बाद भुवन पोखरिया कुछ लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक नगर के कार्यालय पहुंचे, जहां भुवन पोखरिया ने अधिकारियों के प्रति अभद्रतापूर्ण आचरण करने तथा राजकीय कार्य बाधित करने की कोशिश की। स्थिति को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी को सूचित किया। पूरे मामले में एलआईयू सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने भुवन पोखरिया के ऊपर सरकारी कार्य में बाधा और गाली-गलौज करने का मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में पुलिस भुवन पोखरिया से पूछताछ कर रही है।हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया एलआईयू सब इंस्पेक्टर की तहरीर पर भुवन पोखरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी और वीडियो फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

 

गौरतलब है कि गौलापार निवासी आईटीआई कार्यकर्ता भुवन पोखरिया ने 2 दिन पहले आरोप लगाया था कि अज्ञात हमलावरों ने तलवार से उन पर हमला करने की कोशिश की। जिसमें उनके कार का शीशा टूट गया था। भुवन पोखरिया सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार और पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Case registered against RTI and social activist Bhuvan Pokharia for creating obstruction in government work in Haldwani Kotwali case registered for creating obstruction in government work Haldwani Kotwali Haldwani news RTI and social activist Bhuvan Pokharia uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More