सीएचसी अधीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

गदरपुर। ऊधम सिंह नगर के गदरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव सरना और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के बीच लम्बे समय से चला आ रहा विवाद इतना बढ़ा कि एसीएमओ हरेंद्र मलिक को सीएचसी अधीक्षक के खिलाफ सीएमओ दफ्तर में हंगामा करने और जान से मारने की धमकी पर पंतनगर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराना पड़ा है।

यह भी पढ़े

https://khabarsachhai.com/2021/09/22/landlord-accused-of-indecent-act-with-tenants-minor-daughter/

यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

पुलिस ने गदरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉo संजीव सरना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी गई तहरीर में एसीएमओ हरेंद्र मलिक ने कहा है कि 16 सितंबर की सुबह साढ़े 11 बजे डॉ. संजीव सरना ने उनको कार्यालय में रुकने के लिए कहा, लेकिन जैसे ही वह कार्यालय पहुंचे तो उनके द्वारा उनसे किसी भी प्रकार की कोई भी बात नहीं की गई और कोविड वैक्सीनेशन के लिए वह फील्ड में चले गए। उन्हें सोशल मिडिया के माध्यम से पता चला कि डॉ. संजीव सरना ने उनको मारने की धमकी दी है। थाना पंतनगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर डॉ. संजीव सरना के खिलाफ धारा 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जाच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मां जगदम्बा की पूजा आराधना के साथ-साथ जन्म देने वाले माता पिता का भी सम्मान करें - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु 

Join our whatsapp group

https://chat.whatsapp.com/GNmgVoC0SrIJYNxO5zGt0F

Join our telegram channel:

https://t.me/joinchat/YsCEm7LVdWtiYzE1

एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि एसीएमओ हरेंद्र मलिक की तहरीर पर सीएचसी गदरपुर के अधीक्षक संजीव सरना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच सिडकुल चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह को सौंपी गयी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान बचाओ - लोकतंत्र बचाओ को इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन 

हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार  के लिए कृपया हमें   [email protected]  ईमेल करें  या 91-9719566787 पर संपर्क करें।

विज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Case registered against superintendent of CHC Gadarpur crime news US nagar news

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More