गाइडलाइन के उल्लंघन पर आपदा अधिनियम एक्ट के तहत होगा मुकदमा दर्ज – जिलाधिकारी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा है कि प्रदेश में आर्दश आचार संहिता लागू होने के बाद अब निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। यदि गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए कोई पाया गया तो उसके खिलाफ आपदा अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत काठगोदाम सर्किट हाउस में पत्रकारों के साथ बातचीत एवं भारत सरकार द्वारा चुनाव गाइडलाइन की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कहा कि जो भी गाइडलाईन में दिये गये निर्देशों का उल्लघंन करेगा उसके खिलाफ आपदा अधिनियम एक्ट तहत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि जनपद में 6 विधानसभा के अन्तर्गत कुल 635 मतदान केन्द्र तथा 1005 मतदान स्थल बनाये गये है। लालकुऑ विधानसभा में 87 मतदेय केन्द्र 142 मतदान स्थल, भीमताल में 144 मतदान केन्द्र, 153 मतदान स्थल, नैनीताल (अ.जा.)135 मतदान क्रेन्द्र, 164 मतदान स्थल, हल्द्वानी 48 मतदान केन्द्र, 183 मतदान स्थल, कालाढूंगी 121 मतदान केन्द्र,217 मतदान स्थल तथा रामनगर 100 मतदान केन्द्र, मतदान स्थल 146 स्थापित किये गये। उन्होंने बताया कि अधिसूचना जारी होने की तिथि 21 जनवरी, नामांकन 28 जनवरी तक, नाम निर्देशन पत्रों संवीक्षा 29 जनवरी, नाम वापसी 31 जनवरी, मतदान तिथि 14 फरवरी, मतगणना की तिथि 10 मार्च तथा 12 मार्च तक निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कर ली जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बैंक के खाते से 50 लाख रुपए की संदिग्ध निकासी: पुलिस ने 13 लाख नकद एवं फर्जी डेबिट कार्ड के साथ आरोपियों को किया गिरफ्तार 

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि जनपद में 37 जोन तथा 106 सैक्टर बनाये गये है जिसमें मे लालकुऑ में 06 जोन तथा 16 सैक्टर, भीमताल में 05 जोन तथा 26 सैक्टर, नैनीताल में 08 जोन तथा 19 सैक्टर, हल्द्वानी में 5 जोन तथा 14 सैक्टर कालाढंूगी में 08 जोन तथा 16 सैक्टर तथा रामनगर में 05 जोन तथा सैक्टर 12 स्थापित किये गये है एवं मतदाता सख्यां लगभग 7 लाख 72 हजार होने के साथ ही वोटरों का नाम जोड़ने का कार्य लगातार चलता रहेगा, जब तक कि नामाकंन की प्रक्रिया शुरू नही होती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आंचार संहिता लागू होते ही जनपद के समस्त विधानसभा से सम्बन्धित दलों द्वारा लगाये गये प्रचार समाग्री को हटाने का कार्य चल रहा है। राजकीय अवकाश के दौरान नामाकंन नही होगा तथा नामाकंन के दौरान नामाकंन कक्ष में 2 व्यक्तियों ही प्रवेश होगे। एवं कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत को ध्यान में रखते हुए चुनाव गाइडलाइन के अनुसार जनपद के प्रत्येक विधानसभा में 47 जगह जूलूस निर्धारित करने के साथ ही सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को जनसभा में पूर्व में ही संख्या निर्धारित करने के निर्देश दिये गये है, तांकि सोशल डिस्टेंगिंग बनी रहे। यदि कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए नही पाया गया तो सम्बन्धित रिर्टनिंग आफिसर की रिपोर्ट के आधार पर दोबारा जूलूस प्रर्दशन की अनुमति नही दी जायेगी। डोर टू डोर कैम्पेन हेतु 5 लोगों की अनुमति दी गई है। प्रत्याशी नामाकंन प्रक्रिया ऑनलाइन तथा ऑफलाइन भी कर सकते है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में पोलिंग बूथ में 1 महिला एंव 2 स्मार्ट बूथ भी स्थापित किये जायेगे। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार एक पोलिंग बूथ में 1250 लोग ही मतदान करेगे। पेड न्यूज व विज्ञापनों, समाचारों पर नजर रखने हेतु एमसीएमसी-मीडिया सार्टीफिकेशन एंड मॉनीटरिंग कमेटी बनाई गई है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाश त्रिपाठी, एएसपी हरवंस सिंह आदि अधिकारी मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर शाम पानी के टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान मां और दो बेटों की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में मंगलवार देर शाम पानी के टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान मां और दो बेटों की मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार, गौलापार के मानपुर गांव निवासी परिवार ने घर के पास पानी का टैंक बनवाया था। मंगलवार शाम करीब सात […]

Read More
उत्तराखण्ड

बागजाला समेत अन्य वनभूमि निवासियों को भूमिधरी के अधिकार संबंधी प्रस्ताव में शामिल करने की मांग को 25 जुलाई को बुधपार्क में होगा धरना-प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। अखिल भारतीय किसान महासभा बागजाला कमेटी की बैठक बागजाला गांव में सम्पन्न हुई जिसमें आगामी 25 जुलाई को 10 बजे सुबह से बुधपार्क-हल्द्वानी में होने वाले धरना-प्रदर्शन की तैयारियों की समीक्षा की गयी। बैठक में दिल्ली में नौजवानों पर बर्बर दमन और […]

Read More
उत्तराखण्ड

विधानसभा चुनाव को कांग्रेस की रणनीति तय : लगातार केंद्रीय नेतृत्व के दौरे करा कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन मजबूती की तैयारी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस राज्य में चुनावी अभियान को गति देने के लिए उत्तराखण्ड में लगातार केंद्रीय नेतृत्व के दौरे कराकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने और संगठन को मजबूत करने की तैयारी में जुट गईं है। इसी क्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के अगले माह […]

Read More