सीबीआई ने दस हजार रुपये की रिश्वत लेते सीजीएसटी के अधीक्षक को किया गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। सीबीआई ने सेंट्रल जीएसटी के अधीक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जीएसटी अधिकारी पर जीएसटी नंबर के समाधान के लिए घूस मांगने का आरोप है।

शिकायतकर्ता मुकेश कुमार निवासी रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर ने सीबीआई के एसपी से शिकायत की थी कि उनकी पत्नी सिग्नेचर इंटरनेशनल कारपोरेशन नाम से फर्म का संचालन करती हैं। फर्म प्लास्टिक के सामान के कारोबार से संबंधित है। बताया गया कि कुछ कारणों के चलते फर्म का जीएसटी नंबर निलंबित कर दिया गया था। जिसके कारण उनका व्यवसाय प्रभावित हो रहा था। इस समस्या को लेकर वह 21 फरवरी को अधीक्षक केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के अधीक्षक योगेश अग्रवाल से मिले थे। शिकायतकर्ता ने सीबीआई को बताया कि अधीक्षक ने समस्या के समाधान के लिए 15 हजार रुपये की मांग की और कुछ कुछ दस्तावेज भी मांगे। धमकी दी कि यदि रिश्वत नहीं दी तो वह जीएसटी नंबर हमेशा के लिए बंद कर देगा, जिससे उनका व्यवसाय चौपट हो जाएगा। शिकायत पर एसपी सीबीआई देहरादून सेक्टर एसके राठी ने एक टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई ने निर्देश दिए। जांच के बाद सोमवार को सीबीआई की एक टीम रूद्रपुर पहुंची और आरोपित को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। अधीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही अधीक्षक से संबंधित स्थलों, संपत्ति आदि की भी जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CBI arrested CGST superintendent CBI arrested CGST superintendent for taking bribe of Rs. 10000 Rudrapura news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More