चम्पावत कृषक महोत्सव का हुआ शुभारंभ, कृषक रथों को हरी झंडी दिखाकर जनपद के 24 न्याय पंचायतों के लिए किया रवाना   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

चम्पावत। जिला कार्यालय परिसर से सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी सहित अन्य के द्वारा सोमवार को कृषक महोत्सव का शुभारंभ करते हुए 3 कृषक रथों को हरी झंडी दिखाकर जनपद के सभी 24 न्याय पंचायतों के लिए रवाना किया।

रथ नंबर 1 में सहायक कृषि अधिकारी राना सिंह (9301481084), रथ 2 में आशुतोष सिंह (9411354948) व रथ नंबर 3 मे मनीष चंद्र नरियाल (847784878) टीम लीडर है। जिनके नेतृत्व में कृषक रथों के माध्यम से लोगों को किसानों को खेती के आधुनिक तौर-तरीकों व कृषि सम्बंधित अन्य जानकारी दी जाएगी। कृषि रथ 25 अप्रैल से 2 मई तक निरंतर भ्रमण करेंगे। 25 अप्रैल को खर्ककार्की, भूमलाई और कमलेख, 26 अप्रैल को सिमलटा, कीमतोली चौड़ामेहता, 27 अप्रैल को दूबड़जैनल, वलसों व देवीधुरा, 28 अप्रैल को सिमयाउरी, ढोरजा व रौलमेल, 29 अप्रैल को सिप्टी, बसकुनी व चौड़ाकोट, 30 अप्रैल को स्वाला, डूमडाई, रैघाव, 1 मई को बमनजौल, रैशाल, बाराकोट तथा 2 मई को मोहनपुर, कोलीढेक एवं बपरू न्याय पंचायतों में भ्रमण पर रहेंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकार एवं जिला स्तर पर किसानों हेतु चलाई जा रही सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं,कार्यक्रमों तथा विभिन्न प्रकार की दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। रथ जिले के सभी 24 न्याय पंचायतों में रोस्टर के अनुसार भ्रमण करेंगे और किसानों को कृषि संबंधी जानकारियां देंगे। मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री की मंत्री की मंशा के अनुरूप इसे कृषि महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, ज्येष्ठ प्रमुख मोनिका बोहरा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सतीश पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी आरएस रावत, मुख्य कृषि अधिकारी जीएस भंडारी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Champawat Krishak Mahotsav started champawat news flagged off the chariots and left for 24 justice panchayats of the district Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More