चंपावत पुलिस ने भारी मात्रा में चरस के साथ चरस तस्कर को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

चंपावत। पुलिस ने बड़ी तादात में चरस के साथ चरस बेचकर अपना जीवन यापन करने वाले चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नववर्ष के दिन चम्पावत के थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत कनवाड बैण्ड, देवीधूरा क्षेत्र से एसओजी/एएनटीएफ/पाटी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त दीवान गिरी पुत्र स्व0 टीका गिरी, निवासी ग्राम चकडिया, पो0- भूम्वाडी, थाना पाटी, जनपद चम्पावत, उम्र-36 वर्ष के कब्जे 03.17 किलोग्राम चरस के बरामद कर विभिन्न धाराओं में चालान करते हुए गिरफ्तार कियाहै। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ मे बताया कि वह लम्बे समय से कैन्सर रोग से ग्रसित है, जिस कारण वह मजदूरी या अन्य काम नही कर पाता है। कुछ समय से चरस तस्करों के सम्पर्क में आ गया था। बिना मेहनत व शॉटकट तरीके से पैसा कमाने के चक्कर में चरस तस्करी में लिप्त हो गया था। आज भी यह चरस वह अपने ढोलीगाव निवासी परिचित मोहन सिंह से इकठ्ठा कर हल्द्वानी, जनपद नैनीताल मे ऊंचे दामों में बेचने हेतु जा रहा था, जहां पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया । पुलिस चरस तस्करी में प्रकाश में आये मोहन सिंह के विरूद्ध जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

इस दौरान पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष खत्री प्रभारी एसओजी चम्पावत, उपनिरीक्षक देवनाथ गोस्वामी, थानाध्यक्ष पाटी, उपनिरीक्षक ललित पाण्डेय एसओजी, मुख्य आरक्षी महेन्द्र डंगवाल, एसओजी, कांस्टेबल नवल किशोर, एसओजी, कांस्टेबल सूरज कुमार, एसओजी, कांस्टेबल अशोक वर्मा, एएनटीएफ, विनोद जोशी, सर्विलांस सैल शामिल रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news Champawat police arrested hashish smuggler with huge quantity of hashish Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More