देहरादून। छात्र परिषद चुनाव से ठीक एक दिन पहले दून विश्वविद्यालय में मेस के खाने को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया। सोमवार रात मेस में परोसे गए भोजन में कीड़ा मिलने के बाद छात्र-छात्राओं का आक्रोश भड़क उठा। बड़ी संख्या में छात्राओं समेत छात्र-छात्राओं ने मेस की व्यवस्था और भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जमकर विरोध किया।
विवाद बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कुलपति आवास के बाहर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। छात्रों का कहना था कि मेस के भोजन की गुणवत्ता को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
छात्रों ने भोजन की गुणवत्ता की जांच कराने, मेस व्यवस्था में सुधार करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। देर रात तक छात्र-छात्राएं कुलपति आवास के बाहर डटे रहे, जिससे विश्वविद्यालय परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर को भी मौके पर बुलाया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से बात चीत कर उनकी शिकायतें सुनने और उन्हें शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक विरोध जारी रहा।
छात्र परिषद चुनाव से महज एक दिन पहले सामने आए इस घटनाक्रम ने विश्वविद्यालय परिसर का माहौल गरमा दिया है। अब देखना होगा कि छात्रों की शिकायतों पर विश्वविद्यालय प्रशासन क्या कदम उठाता है और मेस की भोजन व्यवस्था में सुधार के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली युवती से मैट्रिमोनियल साइट के जरिये हुई पहचान के बाद नौकरी लगवाने का झांसा देकर 17 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने पीड़िता का सोना गिरवी रखवाकर रकम अपने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता पूरनपुर। कार द्वारा नामकरण संस्कार में शामिल होने पूरनपुर जा रहे शक्तिफार्म क्षेत्र के एक परिवार की सोमवार (आज) पीलीभीत -बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामने से आ रहे डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ने के साथ ही […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में मंगलवार को होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा का मजबूत घेरा तैयार कर लिया है। चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अराजकता, हुड़दंग या बाहरी तत्वों के हस्तक्षेप को रोकने के लिए कॉलेज परिसर […]