चार धाम यात्रा- भीड़ नियंत्रण के लिए शासन ने किया ऋषिकेश और चेक पोस्ट में आफलाइन पंजीकरण बंद 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। चार धाम यात्रा के तहत सभी धामों में भीड़ नियंत्रण के लिए शासन की ओर से ऋषिकेश और चेक पोस्ट में आफलाइन पंजीकरण फिलहाल बंद रखा गया है। सभी धाम के स्लाट फुल होने के कारण यह कदम उठाया गया है।


पिछले तीन दिन से चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का पंजीकरण बदरीनाथ धाम को छोड़कर अन्य धामों के लिए नहीं हो पा रहा है। बस टर्मिनल कंपाउंड ऋषिकेश काउंटर में बीते गुरुवार को सुबह सिर्फ चार घंटे के लिए बदरीनाथ धाम के पंजीकरण खोले गए थे। 500 व्यक्तियों का ही पंजीकरण किया गया। पूरे दिन पंजीकरण कार्य रुका रहा। शुक्रवार की सुबह भी यही स्थिति बनी है। एसडीआरएफ के ऋषिकेश प्रभारी उप निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि सभी धाम के स्लाट पूरी तरह से भरे हुए हैं। जिन श्रद्धालुओं को अगले रोज धाम के दर्शन के लिए जाना है और उस धाम का स्लाट खाली है तो ही पंजीकरण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। लंबी अवधि के बाद दर्शन के लिए अभी पंजीकरण नहीं किया जाएगा। कई प्रांतों से गुरुवार की शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। सभी यहां पर पंजीकरण खुलने का इंतजार कर रहे हैं। गंगोत्री हाइवे पर भद्रकाली और बदरीनाथ हाईवे पर तपोवन ब्रम्हपुरी में भी एसडीआरएफ की ओर से आफलाइन पंजीकरण नहीं किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : 15 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को कोतवाली पहुंची कांग्रेस 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chardham yatra news rishikesh news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More