छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देहरादून में कांग्रेस कमेटी का कैंपेन थीम, कैंपेन सांग और उत्तराखंड स्वभिमान, चारधाम, चार काम का किया विमोचन

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज देहरादून में राजपुर रोड स्थित एक निजी होटल परिसर में कांग्रेस के कैंपेन वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ही कांग्रेस कमेटी का कैंपेन थीम, कैंपेन सांग और उत्तराखंड स्वभिमान, चारधाम, चार काम का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के इंटरनेट मीडिया के व्हाट्सएप प्रोग्राम भी लांच किया। 

यह भी पढ़ें 👉  2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

इस दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बघेल ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी पर मोदी सरकार मौन है। उत्तराखंड में बेरोजगारी का इंडेक्स राष्ट्रीय बेरोजगारी से भी अधिक है। यहां जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया। 70 में से 57 सीट भाजपा की झोली में डाली, लेकिन बदले में क्या मिला तीन-तीन मुख्यमंत्री, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, मंहगाई। अब उत्तराखंड की जनता भाजपा का असली चेहरा देख चुकी है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, डा. हरक सिंह रावत, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, डा. प्रतिमा सिंह, कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजेन्द्र शाह मौजूद रहे। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More