उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक ने प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन पर किया जनता का आभार व्यक्त

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का समर्थन करने वाले सभी मतदाताओं, नागरिकों, निर्वाचन में लगे कार्मिकों और तमाम पार्टीजनों का शांतिपूर्वक निर्वाचन संपन्न करवाने पर आभार व्यक्त किया है।

 

महर्षि ने कहा कि कांग्रेस ने देश की जनता के व्यापक हित में क्षेत्रीय, प्रादेशिक और राष्ट्रीय महत्व के विषयों को पूरे चुनाव अभियान में विमर्श के केंद्र में रख कर लोगों को जागरूक किया और खासकर उत्तराखंड की अस्मिता से हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ़ मुखरता से बात उठाई। कांग्रेस भविष्य में भी उत्तराखंड की अस्मिता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष ज़ारी रखेगी। तमाम अवरोधों के बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिस मुस्तैदी के साथ सत्तारूढ़ दल के कुप्रचार और जनता को भ्रमित करने के अभियान के विरुद्ध लोहा लिया, वह बेहद उत्साहजनक रहा है। सभी सीटों पर कांग्रेस को आशीर्वाद देने वाले मतदाताओं का हृदय से आभार, कांग्रेस जनहित के हर मुद्दे पर हमेशा जनता जनार्दन के साथ खड़ी होगी और अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर प्रकृति संरक्षण का संकल्प के साथ महानगर कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण 

 

महर्षि ने कहा कि कांग्रेस ने पूरी सात्विकता से चुनाव लड़ा जबकि सत्तारूढ़ भाजपा ने धनबल का भौंडा प्रदर्शन किया। प्रदेश की जनता ने भी इस बात को शिद्दत के साथ महसूस किया है। उन्होंने प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाया है कि कांग्रेस हर स्थिति में जनता के साथ खड़ी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CHIEF MEDIA COORDINATOR OF UTTARAKHAND PRADESH CONGRESS COMMITTEE EXPRESSED GRATITUDE TO THE PUBLIC FOR SUPPORTING CONGRESS CANDIDATES ON ALL FIVE LOK SABHA SEATS OF THE STATE congress news dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भवाली। नैनीताल जिले के भवाली में शनिवार देर रात्रि भवाली-रामगढ़ मार्ग पर कुलेटी बैड के समीप एक कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए।    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल […]

Read More
उत्तराखण्ड

बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहे 6 वर्षीय मासूम बच्चे की नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंसने से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क किनारे खेल रहा 6 वर्षीय मासूम बच्चा नाली के 10 इंच चौड़े पाइप में फंस गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को पाइप तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब […]

Read More
उत्तराखण्ड

जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता की सेवाएं समाप्त   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। जल निगम में गलत तरीके से स्पोर्ट्स कोटे में नौकरी पाने वाले अधिशासी अभियंता अशोक प्रजापति की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। साथ ही चयन समिति के सदस्यों को भी नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा गया है। जल निगम में 2014 में […]

Read More