देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंगलवार को दिल्ली रवाना होने के साथ ही सियासी हलकों में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं बढ़ गईं। संभावना है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में पार्टी हाईकमान के साथ संभावित मंत्रियों के नाम को लेकर विचार-विमर्श कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री धामी मंगलवार को अपने परिवार के साथ दिल्ली गए है। फिलहाल उनका गुरुवार को देहरादून वापसी का कार्यक्रम है। माना जा रहा है कि अपने दिल्ली दौरे के दौरान सीएम कैबिनेट विस्तार को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। उधर संसद सत्र चलने के कारण उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट पहले से ही दिल्ली में हैं। दरअसल उत्तराखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान विवादित टिप्पणी के चलते संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को इस्तीफा देना पड़ा था। ऐसे में धामी कैबिनेट में खाली चल रहे पदों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार मार्च-अप्रैल में धामी कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है। चर्चा यह भी कि नए चेहरों के ऐलान के साथ एक-दो मंत्रियों को जिम्मेदारी से मुक्त भी किया जा सकता है। ऐसे में कुछ मंत्रियों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। कई मंत्री और विधायक भी दिल्ली में इस बीच उत्तराखंड के कई मंत्री और विधायकों के भी दिल्ली पहुंचने की चर्चाएं हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि उक्त सभी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे के शादी समारोह में शामिल होने गए हैं।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। एफआईआर संख्या 02/2023 से जुड़े पॉक्सो एवं मारपीट के मामले में अभियुक्त पक्ष की ओर से अधिवक्ता चंदन सिंह मेहता की प्रभावी पैरवी पर एफटीसी पॉक्सो एक्ट, नैनीताल के माननीय न्यायाधीश सुधीर तोमर, एचजेएस की अदालत ने सगे भाई-बहन को दोषमुक्त कर दिया। […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण को लेकर अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों को किया जागरूक हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशों के क्रम में बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण विषय पर महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लंबे समय से आवाज उठा रहे सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में आज जिला-महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया […]