मुख्य सचिव ने सरकारी और गैर-सरकारी भवनों में फायर सेफ्टी मानकों को सख्ती से लागू करने के निर्देश किये जारी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून।मुख्य सचिव उत्तराखण्ड ने राज्य में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी सरकारी और गैर-सरकारी भवनों में फायर सेफ्टी मानकों को सख्ती से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने सभी सचिवों और जिलाधिकारियों को विशेष रूप से ऊंची इमारतों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, संकरी गलियों में स्थित भवनों तथा असुरक्षित निकासी मार्ग वाले परिसरों का अनिवार्य रूप से स्थलीय निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी द्वारा मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस

मुख्य सचिव ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य संभावित अग्नि दुर्घटनाओं को समय रहते रोकना और किसी भी तरह के खतरे को पूरी तरह समाप्त करना है। इसके तहत सभी विभागों में सेफ्टी ऑडिट कराना अनिवार्य किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

उन्होंने सभी सचिवों को अपने-अपने विभागों और संबंधित क्षेत्रों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि निरीक्षण के बाद सभी भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  कड़ी सुरक्षा और जगह-जगह चेकिंग के बीच एक्टिवा सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला के गले से झपटी चैन 

मुख्य सचिव ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि फायर सेफ्टी नियमों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारियों को सख्ती से निगरानी और फॉलो-अप करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chief Secretary issued instructions to strictly implement fire safety standards in government and non-government buildings Chief Secretary Uttarakhand dehradun news government and non-government buildings instructions to strictly implement fire safety standards Khabar SachHai Report Pahad Ki Khabar Hindi News uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज पहाड़ की खबर  हिंदी खबर फायर सेफ्टी मानकों को सख्ती से लागू करने के निर्देश मुख्य सचिव उत्तराखण्ड सरकारी और गैर-सरकारी भवन

More Stories

उत्तराखण्ड

16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी के चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी रचाने का मामला सामने आया है। पुलिस तक शिकायत की भनक लगने के बाद ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।   चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में […]

Read More
उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More