नैनीताल। शनिवार (आज) एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंची मुख्य सचिव उत्तराखंड राधा रतूडी ने यहां उत्तराखंड प्रशासन अकादमी में जिला प्रशासन के अधिकारियों से जिले में हो रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग व्यक्ति को पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। साथ ही विभागीय अधिकारी सरकार की योजनाओं काअधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें, जिससे शहरी और ग्रामीणों इलाकों के लोग सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि बरसात का सीजन होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के अनुसार अभियान के तहत सड़कों को गड्डामुक्त किया जाएगा। जिसकी तैयारी कर ली गयी है। हाईकोर्ट के निर्देशों के तहत प्रदेश में जल्द निकाय चुनाव कराएं जाएंगे। कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर है। साथ ही महिला सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार और पुलिस लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री द्वारा भी निर्देश दिए गए है कि महिला अपराध या अन्य ऐसे मामलों में पहले एफआईआर दर्ज कर तुरंत कार्यवाही करने की बात कही है। महिला सशक्तिकरण को सरकार विभिन्न योजनाओं के साथ कार्य कर रही है। जिसमें नारी सशक्तिकरण योजना के तहत महिलाओं को प्रोजेक्ट कास्ट का 30 प्रतिशत या एक लाख रुपए की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। साथ ही महिला समूहों को 5 लाख तक ऋृण बिना ब्याज के दिया जा रहा है। साथ ही मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना, महिला पोषण अभियान, नंदा गौरा आदि योजनाओं से शुरु की गयी हैं। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के साथशिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कुमाऊं आयुक्त/सचिव माननीय मुख्यमंत्री दीपक रावत, डीएम वंदना सिंह, एसएसपी पीएन मीणा, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, एसपी सिटी हरबंस सिंह, एसडीएम प्रमोद कुमार, तहसीलदार मनीषा मरकाना आदि मौजूद रहे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्या का रविवार को अपने गृह जनपद नैनीताल पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। मालधनचौड़ से हल्द्वानी तक कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं, नारों और पुष्पवर्षा के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने महानगर हल्द्वानी की नई कार्यकारिणी का गठन करतेहुए कैलाश जोशी को महानगर अध्यक्ष और मधुकर बनोला को महानगर महामंत्री मनोनीत किया है। दोनों पदाधिकारियों का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया। इस घोषणा के बाद व्यापारी वर्ग […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी स्थित मॉडल अध्ययन केंद्र (16000) में आज जुलाई 2026सत्र के नवप्रवेशित शिक्षार्थियों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली, शैक्षणिक व्यवस्थाओं, प्रवेश प्रक्रिया, परीक्षा प्रणाली तथा उपलब्ध […]