हल्द्वानी। जयपुर बीसा प्राथमिक विद्यालय के भवन में जलभराव एवं भवन के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण की आवश्यकता के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इसकी जानकारी मिलने पर शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन एडवोकेट दया सागर बिष्ट ने मानवीय संवेदना और सामाजिक दायित्व का परिचय देते हुए विद्यालय के विद्यार्थियों की शिक्षा को सुचारु बनाए रखने के लिए तत्काल पहल की।
एडवोकेट दया सागर बिष्ट ने जयपुर बीसा राजकीय प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए शेमफोर्ड विद्यालय में दो कक्ष निःशुल्क उपलब्ध कराए, जहां बच्चों को आवश्यक सुविधाओं के साथ अध्ययन का अवसर मिलेगा।यह व्यवस्था प्राथमिक विद्यालय के भवन के पुनर्निर्माण तक जारी रहेगी। नए विद्यालय भवन के तैयार होने तक इन विद्यार्थियों की पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रखने के उद्देश्य से यह व्यवस्था कीगई है।इस पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं के साथ विद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक सुविधाओं से भी परिचित कराया जा रहा है।
इसी क्रम में विद्यार्थियों को विद्यालय के पुस्तकालय, गणित प्रयोगशाला एवं कंप्यूटर प्रयोगशाला का भी भ्रमण कराया गया। आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं को देखकर बच्चों में उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष दया सागर बिष्ट ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कृत भी किया।
अधिवक्ता दया सागर बिष्ट लंबे समय से सामाजिक सरोकारों और जरूरतमंदों के सहयोग से जुड़े कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते रहे हैं। उनका मानना है कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है और सक्षम लोगों को आवश्यकता के समय समाज के साथ खड़ा होना चाहिए।
इस पहल को सफल बनाने में निदेशक राजेश बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, निदेशक शैक्षणिक अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडेय तथा समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा। शैमफोर्ड प्रबंधन की यहपहल शिक्षाक्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व, संवेदनशीलता और सामूहिक सहयोग की एक सराहनीय मिसाल प्रस्तुत करती है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां पुलिस कर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। मामले में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर गुस्साए बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और चौकी के बाहर धरना शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें 👉 स्व. गुलाब सिंह की 100वीं […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर किसी दूसरे को खड़ा किया और पीड़ित के पक्ष में उपहार पत्र (गिफ्ट डीड) […]