मीट के दाम को लेकर दो पक्षों में घमासान, एक दूसरे के खिलाफ दर्ज करवाई तहरीर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बनभूलपुरा मीट के दाम को लेकर दो पक्षों में घमासान हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पर चाकू से हमला किया तो दूसरा पक्ष दरवाजा तोड़ कर उसके घर में घुस गया। जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर लेकर बनभूलपुरा थाने पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में पूजा-अर्चना एवं वृक्षारोपण कर मनाया हरेला पर्व  

नई बस्ती बनभूलपुरा निवासी शाहिद उर्फ राजू ने आरोप लगाया कि रात वह स्लाटर हाउस में कमेला करने गया था। तभी वहां साबू आया और कहने लगा कि तेरी दुकान के सामने मैंने भतीजे शुऐब की दुकान खुलवा दी है। अब सस्ते दाम पर मीट बिकवाउंगा और तेरी दुकान बंद करा दूंगा। इस पर बात बिगड़ गई और आरोप है कि साबू ने शाहिद के मुंह पर घूसा जड़ दिया। मौके पर आये गुड्डू, प्रिया, अप्पी, नईम व आरोपी के भांजे बॉबी व भतीजे शुऐब ने भी उसे बुरी तरह पीट दिया। जिसके बाद उक्त लोग शाहिद के घर के दरवाजा तोड़कर अंदर घुस कर तोड़फोड़ कर दी। वहीं इंद्रानगर बड़ी रोड निवासी शुऐब पुत्र सलाउद्दीन का कहना है कि वह अपनी दुकान पर बैठा था। तभी राजू ने कहा मीट 220 रूपए किलो बेचो। आरोपी ने रात स्लाटर हाउस में शुऐब के पिता सलाउद्दीन से बदसलूकी की और फिर आरोपी ने भाई शानू, रिजवान के साथ घर में घुस गए। रिजवान ने चाकू से हमला किया, जिससे शुएब की हथेली कट गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Clashes between two parties regarding the price of meat crime news Haldwani news lodged a complaint against each other Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  तमंचे के बल पर […]

Read More