हल्द्वानी। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी द्वारा स्वच्छता अभियान एवं वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम कालीनगर (जिला उधम सिंह नगर) में किया गया। इस अवसर पर बैंक के सहायक महाप्रबंधक के एम शर्मा सहित बैंक के कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वच्छता के महत्व को बढ़ावा देना और ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता को बढ़ाने पर विशेष जोर देना था। इस अभियान के तहत स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और वित्तीय सेवाओं जैसे बैंकिंग, बचत योजनाओं, बीमा, डिजिटल लेनदेन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। सहायक महाप्रबंधक केएम शर्मा ने इस मौके पर कहा, कि “स्वच्छता और वित्तीय साक्षरता दोनों ही हमारे समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। स्वच्छता के साथ साथ हम वित्तीय समावेशन को भी बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प हैं। इस अभियान में बैंक कर्मचारियों ने स्वच्छता संदेश का प्रचार करते हुए बैंक की ओर से ग्रामीणों के बीच वित्तीय साक्षरता सामग्री वितरित की और डिजिटल बैंकिंग के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिएजागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए गए। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक अपनी सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉 स्वतंत्रता दिवस पर रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास पुलिस के अनुसार 41 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]