हल्द्वानी। रविवार (आज) नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत हल्द्वानी में आयोजित “रन फॉर अवेयरनेस” रैली का शुभारंभ पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया। एमबी इंटर कॉलेज मैदान से शुरू हुई इस रैली में हजारों की संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, जन प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
रैली को रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दौड़ केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ एक मजबूत जन-संदेश है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे को ‘ना’ कहें और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, ताकि पूरे प्रदेश में सकारात्मक संदेश पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने नशे को “साइलेंट वार” बताते हुए कहा कि यह धीरे-धीरे युवाओं को अपनी चपेट में ले रहा है। कई बार मजाक में शुरू हुआ नशा गंभीर लत में बदल जाता है, जिससे न केवल व्यक्ति बल्कि पूरा परिवार प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए समाज और युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ से प्रेरित होकर राज्य सरकार मिशन मोड में कार्य कर रही है।एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के माध्यम से लगातार कार्रवाई की जा रही है और राज्यभर में एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए ‘दगड़िया क्लब’ जैसे प्रयास भी किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए कहा कि केवल कानून से यह लड़ाई नहीं जीती जा सकतीबल्कि इसके लिए जन-जागरूकता और व्यक्तिगत संकल्प आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की युवा शक्ति यदि सही दिशा में आगे बढ़े तो वह राज्य ही नहीं बल्कि देश के विकास में भी अहम भूमिका निभा सकती है।
इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी ने नशामुक्त उत्तराखंड के संकल्प को और मजबूत किया।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]