सीएम धामी की प्रदेशवासियों से अपील : सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर मजबूत करें सामाजिक समरसता 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। विजयदशमी की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें अपने भीतर की बुराइयों को त्यागकर सदाचार और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
 
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्तमान समय में आवश्यकता है कि प्रत्येक व्यक्ति अहंकार का त्याग कर सत्य के मार्ग पर चले। साथ ही प्रदेश और देश में सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत करने के लिए मिलजुलकर प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि विजयदशमी का पर्व हमें यह संदेश देता है कि अंततः सत्य का ही विजय होती है और सच्चाई का साथ देने वालों की हमेशा जीत होती है।
 
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भगवान श्रीराम की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने और उनके आदर्शों पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि धर्म और सत्य की विजय का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सकारात्मकता, सद्भाव और नई ऊर्जा का संचार करे।
 
मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी सुखी रहें, सबका कल्याण हो और प्रदेश के प्रत्येक घर में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली का वास हो।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: appeal to the people of the state CM Dhami’s appeal to the people of the state: Strengthen social harmony by following the path of truth and righteousness. Uttarakhand News CM pushkar singh dhami dehradun news Devbhoomi News Hindi News Khabar Sach Hai riport . News from the hills News From the Pahad path of truth and righteousness strengthen social harmony उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज प्रदेशवासियों से अपील मजबूत करें सामाजिक समरसता सत्य और धर्म का मार्ग सीएम पुष्कर सिंह धामी

More Stories

उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा समापन की ओर : जानिए गंगोत्री से बदरीनाथ तक कपाट बंद होने की तय तिथियां एवं शुभ मुहूर्त 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अब समापन की ओर बढ़ रही है। विजयदशमी के अवसर पर विभिन्न धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने की तिथियां और शुभ मुहूर्त निर्धारित कर दिए गए हैं। इस वर्ष गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर को, जबकि […]

Read More
उत्तराखण्ड

विजयादशमी पर हल्द्वानी में संघ का पथ संचलन : शस्त्र पूजन कर राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। विजयादशमी पर्व के अवसर पर मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से हल्द्वानी में पथ संचलन निकाला गया। संघ के हल्द्वानी केशव उपनगर के अंतर्गत जज फार्म, पीलीकोठी और मल्ली बमौरी बस्ती की शाखाओं का संयुक्त पथ संचलन देवेन्द्र पुरी स्थित सम्भाजी शाखा […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोक संस्कृति के रंगों से सजेगा हल्द्वानी : 23 से 27 अक्टूबर तक कुमाऊं द्वार महोत्सव में गूंजेंगे प्रीतम भरतवाण और मैथिली ठाकुर के सुर  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। कुमाऊं की लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक कलाओं को मंच देने के लिए हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 23 से 27 अक्टूबर तक पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव -2026 का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का यह चौथा संस्करण होगा। कार्यक्रम […]

Read More