अर्द्धनग्न होकर तेज साउंड मे डांस और डाक्टर तथा पुलिस से भिड़ने वाले पीजी डाक्टरों पर कॉलेज प्रबंधन की कड़ी कार्रवाई 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रात्रि के समय पीजी डॉक्टरों द्वारा अर्द्धनग्न होकर तेज साउंड मे डांस और डाक्टर तथा पुलिस से भिड़ने के मामले मे कॉलेज प्रबंधन ने कड़ी कार्रवाई की है।

प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार को रिपोर्ट सौंपते हुए बताया कि जिस पीजी डॉक्टर के कमरे में यह पार्टी हुई उसे हॉस्टल से निष्कासित कर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा हॉस्टल वार्डन की पहचान के आधार पर अन्य दोषी छात्रों पर पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।गार्ड कमांडर को पद से हटा दिया गया है।गेट पर एंट्री को लेकर नियमों का उल्लंघन व बिना वरिष्ठ अफसरों की अनुमति पुलिस को ऊपर ले जाने पर सुरक्षा गार्डों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। न्यूरो सर्जन का कॉलर पकड़कर धमकाने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी एफआरआई के निर्देश दिये गए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

इससे पहले सोमवार को डीएमएस डॉ एन एस बिष्ट के नेतृत्व में एक समिति का गठन किया गया था, जिसमें वार्डन डॉ सुशील ओझा, डॉ अभय कुमार, डॉ डी पी तिवारी और डॉ विजय भंडारी शामिल थे। समिति ने मामले की विस्तृत जांच कर संस्तुतियां दी थीं, जिनके आधार पर प्रबंधन ने कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हॉस्टल परिसर में अनुशासन और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राचार्य डॉ गीता जैन ने कहा कि भविष्य में ऐसे किसी भी मामले की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा और निगरानी प्रणाली को और सख्त किया जाएगा। हॉस्टल में नियमित गश्त, वार्डन और सुरक्षा कर्मियों की जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया गया है, ताकि छात्रों की गतिविधियों पर निगरानी बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

बताते चलें कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण हॉस्टल और कॉलेज प्रशासन की किरकिरी हो रही थी। वायरल हुए वीडियो के बाद छात्रों और आम जनता में भी मामले को लेकर चर्चा हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: college management takes strict action College management takes strict action against PG doctors who danced semi-nude to loud music and clashed with doctors and police dehradun news immoral activities of PG doctors in Doon College PG doctors who danced semi-nude to loud music and clashed with doctors and police uttarakhand news अर्द्धनग्न होकर तेज साउंड मे डांस उत्तराखण्ड न्यूज कॉलेज प्रबंधन की कड़ी कार्रवाई डाक्टर तथा पुलिस से भिड़ने वाले पीजी डाक्टर दून कॉलेज में पीजी डाक्टर्स की अनैतिक गतिविधियां देहरादून न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More