आप आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री का चेहरा रहे कर्नल कोठियाल बने भाजपाई, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने दिलाई भाजपा की सदस्यता  

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता


देहरादून। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को एक भी विधानसभा सीट नहीं जीता पाने वाले तथा आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल ने आज अपने समर्थको के साथ भाजपा का दामन थाम लिया हैं।  

बताते चलें कि कर्नल कोठियाल ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने उन्हें उत्तराखंड में मुख्यमंत्री चेहरा भी घोषित किया था लेकिन चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में एक भी सीट पर अपनी जीत दर्ज नहीं करा पाई, जिसके बाद कर्नल कोठियाल ने आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर ही प्रदेश के लोगों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देते हुए आज अपने कुछ समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने उनको भाजपा की सदस्यता दिलाई। बहरहाल आम आदमी हो या खास, सत्ता का आनंद भला किसे नहीं पसंद होगा। सम्भतः यही कारण हो कि कभी मुख्यमंत्री की दौड़ में सम्मिलित रहे कोठियाल आज प्रतिद्वंद्वी की ही शरणागत हो गए। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More