शैमफोर्ड स्कूल में हुआ वार्षिक खेल दिवस का रंगारंग आगाज 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में मंगलवार (आज) वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। 34 बटालियन आईटीबीपी के कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शोभा बढ़ाई। मुख्य अतिथि कमांडेंट अनिल सिंह बिष्ट, विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट द्वारा मशाल जलाकर वार्षिक खेल समारोह की विभिन्न प्रतियोगिताएं प्रारंभ की गयी। विद्यालय के कैडेट्स ने मुख्य अतिथि को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। इस अवसर पर स्कूल के एनसीसी कैडेट्स तथा छात्रों ने मार्चपास्ट, ऐरोबिक्स और जुबा डांस का शानदार प्रदर्शन किया। 
 
वार्षिक खेल दिवस के पहले दिन प्री-प्राइमरी से कक्षा-2 के छात्र-छात्राओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। विद्यालय की प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने विद्यालय की वार्षिक खेल रिपोर्ट पेश की। उन्होंने छात्र-छात्राओं की वर्षभर की खेल उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया। प्री-प्राइमरी वर्ग के लिए हिप-हॉप रेस, हर्डल रेस, कलर बॉल रेस, बनी रेस, कोन बेलेंसिंग, पैक योर बैग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस अवसर पर अभिभावकों के लिए भी लेमन रेस, सैक रेस, रन विद वॉर्ड आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने छात्रों को बताया कि खेल शारीरिक विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। मेडल मिलना या न मिलना महत्व नहीं रखता, खेलों से बच्चे जीवन मूल्यों को भी सीखते है, जो हमें जीवन पर्यन्त काम आता है। उन्होंने बताया कि वार्षिक खेल दिवस के दूसरे दिन कक्षा 3 से 12 के बच्चों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।कार्यक्रम में पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत मुख्यअतिथि के रुप में शिरकत करेंगे। आज (शुभारम्भ दिवस) के मुख्य अतिथि अनिल सिंह बिष्ट ने कहा कि खेल हमें फिट रहने, सक्रिय रहने, अनुशासन, आत्मविश्वास के साथ ही बच्चों के समग्र विकास में मदद करते है। उन्होंने सभी छात्रों को ईमानदार, अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत मुख्य अतिथि द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों एवं अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, अकादमिक डायरेक्टर अंजू भट्ट, एशोसिएट डायरेक्टर किशोर गहतोड़ी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया, ललित मोहन बिष्ट, सुनील बिष्ट एवंसमस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Colorful beginning of the annual sports day Colorful beginning of the annual sports day in Shamford School Haldwani news Shamford school uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बच्चे चोरी के आरोप में पुलिस ने डॉक्टर उसके बेटे व तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें -खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। हरिद्वार के थाना सदर बाजार क्षेत्र में बीते सप्ताह कोर्ट रोड पुल फुटपाथ से चोरी हुआ एक वर्षीय बच्चा पुलिस को मिल गया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक चिकित्सक और उसका बेटा भी शामिल है। बच्चे को उत्तराखंड […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायक एवं अधिकारियों व प्रदेशभर से आए लोगों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर दी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मंत्रीगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा , पुलिस तथा वानिकी सेवाओं के अधिकारीगणों और प्रदेशभर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही करते हुए […]

Read More
उत्तराखण्ड

अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण के नियंत्रित को नगर निगम स्थापित करेगा प्राइवेट वेंडिंग जोन – गजराज बिष्ट 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]

Read More