35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

गदरपुर। यहां ग्राम बमनपुरी में शुक्रवार (आज) 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार युवक मग्गर सिंह सुबह अपनी बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद गांव के मार्ग किनारे अचेत अवस्था में मिला। परिजन उसे बाजपुर और फिर काशीपुर के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

सूचना पर सकैनिया पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी जुटाई। मृतक की पत्नी अमरजीत कौर ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उसे अवैध शराब पकड़े जाने के मामले में मुखबिरी का शक होने पर लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। बीती रात भी तीन-चार लोग धारदार हथियारों के साथ उनके घर पहुंचे और जान से मारने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

 

अमरजीत कौर का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने साजिश के तहत उसके पति को जहरीला पदार्थ खिलाकर मौत के घाट उतार दिया।के मृतक मग्गर सिंह चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। वह अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बेटियां शगुन (5) और परी (3) को रोता बिलखता छोड़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

 

पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 35 वर्षीय युवक 35-year-old youth 35-year-old youth dies under suspicious circumstances Gadarpur news udham singh nagar news uttarakhand news youth dies under suspicious circumstances उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज गदरपुर न्यूज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More