आयुक्त कुमाऊं ने ई स्टाम्प विक्रेताओं से अनावश्यक वसूली न करने के निर्देश के साथ ही अरायजनवीसो को रजिस्टर में लेन-देन दर्ज करने के दिए निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता


हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने ई स्टाम्प विक्रेताओं से अनावश्यक वसूली न करने के निर्देश के साथ तहसील परिसर में भूमि रजिस्ट्री करने वाले अरायजनवीसो से अपने रजिस्टर में लेन-देन को दर्ज करने को कहा। 


बताते चलें कि आयुक्त कुमाऊं मण्डल दीपक रावत ने शनिवार को तहसील परिसर, सब रजिस्टार कार्यालय एवं रिकार्ड कक्ष का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस द्वारा आयुक्त दीपक रावत को तहसील परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। उन्होंने तहसील परिसर मे ई-स्टाम्प विक्रेताओं द्वारा ऑनलाइन ई-स्टाम्प की जानकारी ली। निर्देश दिये आम जनता से स्टाम्प शुल्क के अलावा अनावश्यक वसूली ना की जाए। इस दौरान अरायजनवीसों द्वारा रजिस्टर में अंकन नही करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उपजिलाधिकारी को निर्देश दिये कि अरायजनवीसों द्वारा भविष्य में रजिस्टर पर अंकन नही किया जाता है तो इनके लाईसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाए। आयुक्त रावत ने सीलिंग, खाम, नजूल भूमि के भू अभिलेखो के निरीक्षण के साथ ही खतौनी अद्यतन व खतौनी की निर्धारित शुल्क की जानकारी ली तथा संतोष व्यक्त किया। आयुक्त ने तहसील परिसर मे पार्किग की समस्या के समाधान के लिए शीघ्र ही टेंडर कराने के मौके पर निर्देश दिये। इसके साथ ही आयुक्त रावत द्वारा सब रजिस्टार कार्यालय का निरीक्षण के साथ ही रिकार्ड रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होने रिकार्ड रूम मे रखे अभिलखों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश सब रजिस्टार को मौके पर दिये तथा आम जनमानस के लिए शौचालय बनाने के भी निर्देश दिये। उन्होने रजिस्टार कार्यालय में आम जनमानस के लिए जो टोकन नम्बर दिये जाते है उन्हे डिस्प्ले कराने के निर्देश दिये ताकि आम जनता को मालूम चल सके उनका नम्बर नियत समय मे आ गया है। आयुक्त दीपक रावत ने अमीनो की वसूली पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि सरकारी कामकाज करवाने के लिए आने वाले लोगों से अपना व्यवहार अच्छा रखें ताकि जनता की नजर में प्रशासन की अच्छी छवि जा सके।
निरीक्षण दौरान उप जिलाधिकारी मनीष कुमार, उप निबंधक अतुल शर्मा, तहसीलदार संजय कुमार, नायब तहसीलदार सचिन कुमार के साथ ही तहसील एवं सब रजिस्टार परिसर के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में AHTU नैनीताल ने स्कूली बच्चों को बाल अपराध, साइबर क्राइम एवं सुरक्षा के प्रति किया जागरूक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More
उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More