आयुक्त कुमांऊ मण्डल ने निर्माणाधीन कलसिया पुल का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को आगामी 12 अप्रैल तक निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। आयुक्त कुमांऊ मण्डल दीपक रावत ने सोमवार को हल्द्वानी-नैनीताल लाइफ लाइन पर निर्माणाधीन कलसिया पुल में कार्यदायी संस्था एनएच द्वारा अभी तक चलाई गई गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने एचएच के अधिशासी अभियंता एचसी पाण्डे से यातायात सुगम रूप से सुचारू करने हेतु आगामी 12 अप्रैल तक हरहाल मे नवनिर्मित पुल का निर्माण पूर्ण कर लिये जाने के निर्देश दिये। उन्होने जनसामान्य की सुविधा को मद्देनजर रख दोनों ओर से निर्माण कार्यो को पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ चलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होने पेयजल विभाग के अधिकारियों को 30 मार्च तक पेयजल लाइन हरहाल मे शिफ्ट करने के निर्देश दिए, बताया गया कि पुल निर्माण मे बीएसएनएल एवं आइडिया की संचार लाइनों को हरहाल मे 31 मार्च से पूर्व शिफ्ट कर दी जाए तथा 31 मार्च को पुराने पुल को गिराया जायेगा तथा 31 मार्च से दिन-रात पुल निर्माण का कार्य तेजी से कराया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  राजपुरा में नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस चौकी का घेराव; तस्करों के अड्डों तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

उन्होंने यात्रा सीजन को देखते हुए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक रूप से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके उपरान्त आयुक्त दीपक रावत ने भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। उन्होने लोनिवि केे अभियंताओं से पुल निर्माण के सम्बन्ध मे आवश्यक जरूरी जानकारी प्राप्त की। अधिशासी अभियंता लोनिवि एमएमएस पुण्डीर ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व से संचालित पुल की चैडाई 4.5 मीटर थी, जबकि नये पुल की चैड़ाई 7.5 मीटर निर्धारित की गई है। उन्होने आयुक्त को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान मे निर्माणाधीन पुल में सर्पोंटिंग कार्य, वाॅटम एवं लांचिंग का कार्य 5 अप्रैल तक पूर्ण कर लिया जायेगा तथा लांचिंग का कार्य पूर्ण होने पर डेस्क स्टेप तथा सटरिंग कार्य 7 मई से 30 मई तक लगातार चलाया जायेगा, तदुपरान्त ब्रिज कंकरीट 30 जून तक पूर्ण कराने के उपरान्त माह जुलाई से पूर्ण रूप से यातायात हेतु पुल का निर्माण हो जायेगा। इसके अलावा पुल के समानान्तर पुराने पुल से लगातार यातायात संचालित होता रहेगा। आयुक्त ने लोनिवि के अभियंताओं को रानीबाग स्थित पुल के निर्माण कार्यों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ ही समयबद्व रूप से पूर्ण कराये जाने जाने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्ष 1887 में निर्मित झूलापुल, जो पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है, उसका भी निरीक्षण किया। इसके अलावा पुराने रानीबाग ब्रिज के पास निवासरत राजाराम स्वामी की कुटिया को भी देखा।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

निरीक्षण दौरान अधीक्षण अभियंता लोनिवि राजेन्द्र सायाना, अधिशासी अभियंता एमएमएस पुण्डीर, अवर अभियंता कमल किशोर पाठक सहित उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मनीष कुमार सिह भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : शादी के जाति बदल तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

डीएम की बैठक में फीस का मुद्दा गरमाया, लेकिन अभिभावकों के हाथ अब भी खाली    

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भीमताल। निजी विद्यालयों की फीस वसूली को लेकर प्रशासन की सख्ती के दावे के बीच जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भीमताल में जिलाधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में लिए जा रहे शुल्क, लंबित शिकायतों और उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजपुरा में नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस चौकी का घेराव; तस्करों के अड्डों तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। करीब 200 लोगों ने राजपुरा पुलिस चौकी का घेराव कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

रफ्तार का कहर : दो महिलाओं को कार ने कुचला, गर्भवती महिला की मौत दूसरी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कैनाल रोड पर हुआ। बताया जा […]

Read More