कार्य पूर्ण होने के बाद भी लोकार्पण के इंतजार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। हल्दूचौड़ ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से 2014 में स्वीकृत 40 बैड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के पूर्णरूपेण तैयार होने के बाबजूद लोकार्पण पर संशय बना हुआ है।

 गौरतलब हो कि पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने 2012 के विधानसभा चुनाव में बतौर निर्दलीय भारी मतों से जीत दर्ज करने के उपरांत अपने चुनावी वादे को अमलीजामा पहनाते हुए 2014 में हल्दूचौड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आधारशिला रखी थी पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल का कार्यकाल समाप्त हो गया उसके बाद 2017 के चुनावों में जनता ने नवीन दुमका को विधायक का ताज पहना दिया किंतु वह भी अपने कार्यकाल में उक्त स्वास्थ्य केंद्र को संचालित नहीं करा पाए वर्तमान विधायक डॉ मोहन बिष्ट हालाकि इस मामले में शुरू में थोड़ा सख्त जरूर दिखे किंतु ऐसा प्रतीत हो रहा है कि विधायक जी के दिशा निर्देश संबंधित महकमों के लिए कोई मायने नहीं रखते है। भवन निर्माण में बिलंब होने पर पूर्व में जनप्रतिनिधियों व स्वास्थ्य महकमे के जिम्मेदारों द्वारा कार्यदाई संस्था व निर्माण करा रहे ठेकेदार पर जमकर गुस्सा जाहिर किया जाता रहा। किंतु अब ठेकेदार कार्य पूरा कर अस्पताल भवन को हैंडओवर कर अपने अवशेष भुगतान की मांग का रहा है, किंतु संसाधनों के अभाव में महकमा नित नई टालमटोली पर अड़ा हुआ है। जिसके चलते स्थानीय लोग आधारशिला के 10 साल बीत जाने के वावजूद स्वास्थ्य सेवाओं से महरूम हैं। क्षेत्रवासियों में इस बात की उत्सुकता है कि आखिर कब होगा स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण और कब मिलेगी उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं।

यह भी पढ़ें 👉  नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

बताते चलें कि तीन माह पूर्व विधायक के निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भागीरथ जोशी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नवरात्रि के प्रथम दिन लोकार्पण किए जाने का वादा किया था। किंतु इसे विडंबना ही कहा जाय तो अतिश्योक्ति नहीं होगी लोकार्पण दूर की बात कार्यदाई संस्था का ठेकेदार भवन को हैंडओवर किए जाने की मिन्नतें कर रहा है किंतु विभाग कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। ऐसे में उक्त स्वास्थ्य केंद्र लोकार्पण कब होगा इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Community health center Community Health Center building waiting to be inaugurated even after completion of work Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More