मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस का 11 जनवरी से चरणबद्ध जन आंदोलन का ऐलान 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलने एवं इसके अधिकारों में की जा रही कटौती के विरोध में कांग्रेस देशभर में “मनरेगा बचाओ अभियान” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 11 जनवरी से 25 फरवरी तक चरणबद्ध जन आंदोलन आयोजित किया जाएगा।
 
नैनीताल जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने स्वराज आश्रम हल्द्वानी मे सयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर मनरेगा बचाओ कार्यक्रम की रूपरेखा जारी की।11 जनवरी को जिला/महानगर मुख्यालयों पर एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन के द्वारा कांग्रेस देशभर में मनरेगा बचाओ संघर्ष का शंखनाद करेगी। 12 जनवरी से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर चौपाल, जनसंवाद एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से ग्रामीण जनता, मजदूरों, किसानों और महिलाओं को मनरेगा से जुड़े अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। 30 जनवरी को वार्ड एवं ब्लॉक स्तर पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन आयोजित कर केंद्र सरकार से मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने, बजट बढ़ाने तथा मजदूरों को समय पर रोजगार व भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी। इसके साथ ही 31 जनवरी से 6 फरवरी तक जिला स्तर पर मनरेगा बचाओ यात्रा, 7फरवरी से 15फरवरी तक राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव तथा 16 फरवरी से 25 फरवरी तक क्षेत्रीय समापन रैलियों का आयोजन किया जाएगा।
 
कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया है कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसे कमजोर करने का हर प्रयास देश के करोड़ों मेहनतकश परिवारों के भविष्य पर सीधा हमला है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
 
जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि नैनिताल जिला और हल्द्वानी महानगर मे कांग्रेस मनरेगा बचाओ अभियान को मजबूती से जनता के बीच ले जायेगी।
 
प्रेसवार्ता मे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज शर्मा और एडवोकेट रंजीत डसीला भी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress announces phased public movement from January 11th Congress announces phased public movement from January 11th to save MNREGA Congress Party News Haldwani news Save MNREGA Campaign uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस का 11 जनवरी से चरणबद्ध जन आंदोलन का ऐलान कांग्रेस पार्टी न्यूज मनरेगा बचाओ अभियान हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More