5 सीटों पर प्रत्याशी बदलने की चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने दूसरी सूची के 11प्रत्याशियों को सिंबल आवंटन पर लगाई रोक

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए तय उम्मीदवारों के खिलाफ फूटे असंतोष के मद्देनजर कांग्रेस हाईकमान ने बीते रोज जारी 11 उम्मीदवारों की लिस्ट को होल्ड कर दिया। पूर्व सीएम हरीश रावत, काबीना मंत्री हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुंसाई समेत सभी 11 उम्मीदवारों को सिंबल आवंटर पर फिलहाल रोक दिया है। कांग्रेस में कार्यकर्ताओं के भारी विरोध के बीच पार्टी हाईकमान ने यह फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  अनियंत्रित होकर कार के गहरी खाई में गिरने से कार सवार दो लोगो की हुई मौत 

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत रावत के विरोध के स्वर बुलंद होने के बावजूद भी पूर्व सीएम हरीश रावत ने घोषणा की है कि वह 28 जनवरी को नामांकन करने जा रहे हैं। इससे माना जा रहा है कि चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष होने की वजह से उनके टिकट के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होने जा रही है। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो पार्टी कुछ उम्मीदवारों पर पुनर्विचार कर विधानसभा सीटों में कुछ बदलवा कर सकती है। हाईकमान ने पांच सीटों पर दोबारा से नाम मांगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

सूत्रों के हवाले से गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में सिंबल लेकर भेजे गए प्रदेश पदाधिकारियों को शाम इसके निर्देश दे दिए गए। इन सीटों में कुछ पर नए सिरे से प्रत्याशी तय किए जाएंगे। बीते रोज कांग्रेस ने 17 रोकी गई सीटों में 11 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। इस लिस्ट के सामने आने के बाद से ही विरोध शुरू हो गया था। कई सीटों पर बगावत की नौबत बन गई है। विरोध बढ़ने पर हाईकमान ने प्रदेश नेतृत्व को तत्काल ही दूसरी लिस्ट पर एक्शन न लेने के निर्देश दे दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति से गोरापड़ाव डकैती का खुलासा :  48 घंटे में दो बदमाश गिरफ्तार, 8 लाख की डकैती की साजिश का पर्दाफाश 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news dehradun news

More Stories

उत्तराखण्ड

डीएम की बैठक में फीस का मुद्दा गरमाया, लेकिन अभिभावकों के हाथ अब भी खाली    

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भीमताल। निजी विद्यालयों की फीस वसूली को लेकर प्रशासन की सख्ती के दावे के बीच जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भीमताल में जिलाधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में लिए जा रहे शुल्क, लंबित शिकायतों और उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजपुरा में नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस चौकी का घेराव; तस्करों के अड्डों तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। करीब 200 लोगों ने राजपुरा पुलिस चौकी का घेराव कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

रफ्तार का कहर : दो महिलाओं को कार ने कुचला, गर्भवती महिला की मौत दूसरी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कैनाल रोड पर हुआ। बताया जा […]

Read More