सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ कांग्रेस ने मनाई स्व. मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। प्रख्यात विचारक, समाज सुधारक एवं पर्वतीय अंबेडकर के रूप में विख्यात स्वर्गीय मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि को कांग्रेस द्वारा “सामाजिक न्याय दिवस” के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर स्वराज आश्रम हल्द्वानी में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय टम्टा जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
 
इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि स्वर्गीय मुंशी हरिप्रसाद टम्टा ने पहाड़ में सामाजिक चेतना जगाने का जो कार्य किया, वह आज भी मार्गदर्शक है। कहा कि सामाजिक न्याय केवल एक नारा नहीं, बल्कि संविधान की आत्मा है और इसे धरातल पर उतारना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव कमजोर, वंचित और शोषित वर्गों की आवाज़ उठाती रही है और आगे भी उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
 
महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय मुंशी हरिप्रसाद टम्टा ने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम माना और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने के लिए संघर्ष किया।कहा कि आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी उनके आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता एवं समान अवसर की दिशा में कार्य करे।
 
जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि “सामाजिक न्याय दिवस” मनाने का उद्देश्य केवल श्रद्धांजलि अर्पित करना नहीं, बल्कि उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन प्रदेशभर में इस दिवस को व्यापक रूप से मना रहा है ताकि समाज में समानता, शिक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़े।
 
विचार गोष्ठी में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय मुंशी हरिप्रसाद टम्टा के सामाजिक न्याय, शिक्षा के प्रसार, समानता एवं वंचित वर्गों के उत्थान हेतु किए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों को वर्तमान समय में प्रासंगिक बताया तथा सामाजिक न्याय, शिक्षा में समान अवसर एवं वंचित वर्गों के सशक्तिकरण जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।गोष्ठी के अंत में सभी कांग्रेस जनों ने सामाजिक न्याय एवं समानता के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।
 
कार्यक्रम में पंडित हरिप्रसाद, सतीश नैनवाल, ललित जोशी, राजेन्द्र सिंह बिष्ट रज्जी, नरेश अग्रवाल, महेशानंद, यशपाल आर्य, इन्दर पाल आर्य, जगदीश आर्य, एक्स कैप्टन हरीश चंद्रा, गोविन्द बगड़वाल, प्रदीप नेगी, सूरज प्रकाश, गोविंद सिंह बिष्ट, विराज आर्य, प्रकाश चन्द्र आर्य, बॉबी आर्य, अभिनय कुमार आर्य, कौशलेंद्र भट्ट, मनोज शर्मा, दया कृष्ण बेलवाल, जगदीश भारती, शंकर कमांडो, प्रकाश पाठक, पंकज आर्य, लाल सिंह पवार,ऋतिक आर्य, रोहित पांडे, मयंक गोस्वामी, मनोज टम्टा, राजेन्द्र बिष्ट, गजेंद्र सिंह सम्मल, शाद अली, मोहम्मद नबी, उदित करायत, रेनू तोमर, मंजू पांडे, सुनीता टम्टा, मीनाक्षी नयाल, पुष्पा मेहता, मीना देवी, ममता देवी, पुष्पा नेगी, पुष्पा देवी, हेमा देवी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress celebrated the death anniversary of the late Munshi Hari Prasad Tamta Congress Party News Death anniversary of the late Munshi Hari Prasad Tamta Haldwani Congress Party Haldwani news Pledge for social justice uttarakhand news With a pledge for social justice उत्तराखण्ड न्यूज कांग्रेस पार्टी न्यूज सामाजिक न्याय का संकल्प स्व. मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि हल्द्वानी कांग्रेस पार्टी हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में तेज रफ्तार कार […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More