हनुमान चालीसा पाठ एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के जन्मोत्सव कार्यक्रम के साथ वार्ड 43 में शुभारंभ हुआ कांग्रेस का चुनावी कार्यालय  

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
 
हल्द्वानी। नगर निगम के वार्ड नंबर 43 के छड़ायल सुयाल क्षेत्र में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी किरन महरा और कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हनुमान चालीसा पाठ के साथ विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया।  
 
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से शुरू होने के बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। यशपाल आर्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास होना चाहिए। मैं सभी से अपील करता हूं कि कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी और पार्षद प्रत्याशी किरन महारा को विजयी बनाएं और वार्ड नंबर 43 के विकास का सपना साकार करें। कार्यक्रम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया और नगर निगम चुनाव में पार्टी को मजबूती देने का संकल्प लिया गया।
  
इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक संजीव आर्य, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट, भागीरथी बिष्ट, खजान पांडे, सतीश नैनवाल, इंदर पाल आर्य, डॉ. केदार पलड़िया, अखिल भंडारी, तारा नेगी, कैलाश शाह, अनुपम कबड़वाल, नीरज तिवारी, जगमोहन बगड़वाल, योगेश जोशी और संजय किरौला समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Birth anniversary of Leader of Opposition Yashpal Arya Congress election office inaugurated in Ward 43 Congress election office inaugurated in Ward 43 with Hanuman Chalisa recitation and birth anniversary program of Leader of Opposition Yashpal Arya Haldwani news Hanuman Chalisa recitation uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More