देवभूमि की बेटियों की सुरक्षा और अस्मिता के मुद्दे को लेकर रक्षा बंधन के पावन पर्व पर कांग्रेस ने किया मौन उपवास 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। देवभूमि उत्तराखंड की बेटियों/महिलाओं पर दिन प्रतिदिन बढ़ते अत्याचारों के खिलाफ उत्तराखंड कांग्रेस के निर्देश पर जिला-महानगर कांग्रेस द्वारा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश के नेतृत्व में मंगलपडाव स्थित “अंबेडकर पार्क” में मौन उपवास किया गया।
 
 
मौन उपवास के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि महिलाओं/बेटियों के ऊपर दिनप्रतिदिन बढ़ते अत्याचारों से देवभूमि कलंकित होती जा रही है। महिलाओं/बेटियों को मानवरूपी नर पिशाचो से बचाने के लिये हम सभी को मिलकर कार्य करने होंगे। कानून और न्याय प्रक्रिया को राजनीति से परे रखने की सख्त जरूरत है। 
 
 
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि माताओं/बहनों/बेटियों के साथ बढ़ते अत्याचारों से प्रत्येक उत्तराखंड वासी का सर शर्म से झुका हुवा है। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हम सब कांग्रेसजन उत्तराखंड की हर एक माता-बहन-बेटी की सुरक्षा का संकल्प लेते है।जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान से संबंधित जिम्मेदारियों को हम सबको समझना होगा और ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट ने कहा कि महिला सुरक्षा राष्ट्रीय अस्मिता का मामला होना चाहिए और इससे खिलवाड़ करने वाले पर बिना देरी के कठोर से कठोर सजा का प्रावधान सुनिश्चित होना चाहिए। 
 
इस दौरान महिला सुरक्षा और अस्मिता को लेकर आहूत मौन उपवास मे पीसीसी सदस्य सतीश नैनवाल, हरीश मेहता, हेमंत बगडवाल, तारा नेगी, राजेन्द्र खनवाल, भोला भट्ट, दीप पाठक, नंदन दुर्गापाल, गोपाल नेगी, जीवन कार्की, ललित जोशी, हाजी सुहैल सिद्दीकी, मलय बिष्ट, जगमोहन चिलवाल, जया कर्नाटक, विमला सांगुड़ी, संध्या डालाकोटी, राधा आर्य, कमला सनवाल, दया बमेठा, प्रीति आर्य, अखिल भंडारी, ललित मोहन पांडे, डॉ मयंक भट्ट, डॉ केदार पड़लिया, परमजीत संटी, कानू बिष्ट, योगेश जोशी, महेशानंद, इंदरपाल आर्य, खजान पांडे, प्रेम चौधरी, अशोक जोशी, इक़बाल अंसारी, मोहन बिष्ट, महेश कांडपाल, हरेंद्र क्वीरा, अर्जुन बिष्ट, शंकर जोशी, हेमंत बगढ़वाल, राम सिंह नगरकोटी, जाकिर हुसैन, हेम पांडे, मनोज श्रीवास्तव, त्रिलोक बनोली, हेमंत साहू, दया कबड़वाल, संजू पाना, नरेश अगवाल, रमेश कुमार, सूरज प्रकाश, विक्रम रंधावा, एडवोकेट धर्मवीर, प्रदीप नेगी, अमित रावत, शेरदिल समेत सैकड़ो कांग्रेसियो ने देवभूमि की माताओं-बहनों-बेटियों की सुरक्षा का संकल्प लिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Congress observed a silent fast on the holy festival of Raksha Bandhan on the issue of safety and identity of the daughters of Devbhoomi Congress Party News Haldwani news Issues of safety and identity of the daughters of Devbhoomi on the day of the holy festival of Raksha Bandhan. Silent fast of Congress uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने चोरी की […]

Read More