ट्रेक्टर लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुँचे कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता, समाधान नहीं होने पर नागरिक अधिकारों के तहत मुकदमा दर्ज कराने की कही बात  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। बारिश में शहर का जलमग्न होना, कांग्रेस को भाजपा पर हमले का राजनीतिक कारण मिल गया है। जिसके चलते ही पहले स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश ने जलमग्न सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए नगर निगम को आयना दिखाया, तो अब कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ जलभराव के दौरान ट्रैक्टर लेकर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

इस दौरान दीपक ने हल्द्वानी शहर को जलभराव से मुक्त करने की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलुटिया ने कहा कि आधे घंटे की बारिश में पूरा हल्द्वानी शहर तालाब में तब्दील हो जा रहा है।समस्या के निदान के लिए कई सालों से प्रशासन केवल आश्वासन ही देता आ रहा है। अगर जल्द इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया गया तो एक नागरिक के अधिकारों के तहत वह संबंधित विभागों के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। क्योंकि शहर में जलभराव और नहरों के ओवरफ्लो होने से आम जनमानस की जान जोखिम में पड़ रही है लिहाजा कोई बड़ा हादसा होता है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग की होगी। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news Congress State Spokesperson reached City Magistrate's office with tractor Haldwani news Pradesh prawkta Deepak balutiya Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से भूकंप के झटकों से डोली है। देर रात चमोली, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर समेत तमाम जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से बाहर […]

Read More
उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More