स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीक स्थल स्वराज आश्रम में तिरंगा फहराकर कांग्रेसियों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। 78 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज जिला/महानगर कांग्रेस द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीक स्थल स्वराज आश्रम में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश की अगुवाई में जिला/महानगर कांग्रेस ने ध्वजारोहण उपरांत एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्षोल्लास संग स्वतंत्रता दिवस मनाया। ध्वजारोहण उपरांत गोष्ठि का आयोजन किया गया।
 
 
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि मातृभूमि की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को हृदय से नमन करता हूँ। उनका अमिट बलिदान हमें सदैव एक नई ऊर्जा के साथ देश और समाज की प्रगति के लिए अपने कर्त्तव्य का पालन करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि संघर्ष के बाद मिली इस आजादी की कीमत तब अधिक होगी, जब हम आर्थिक असमानता, किसानों की गरीबी, युवाओं की बेरोजगारी, महिलाओं के उत्पीड़न से मुक्ति पा लेंगे। हमें नफरत और घृणा से मुक्ति दिलाने की चुनौती से मुकाबला करते हुए, प्रेम व भाईचारे की भावना को भी बढ़ाना है, मिलकर एक नया भारत बनाना है। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट ने कहा कि आज के दिन हम समृद्ध और सशक्त देश के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने का संकल्प लें।
 
 
इस दौरान हरीश मेहता, सतीश नैनवाल, हेमन्त बगडवाल, विजय सिजवाली, डॉ मयंक भट्ट, दीपक बलुटिया, मलय बिष्ट, योगेश जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, जाकिर हुसैन, इंद्र पाल आर्य, राजेन्द्र दुर्गापाल, इंदर बिष्ट, गुरप्रीत प्रिंस, कौशलेंद्र भट्ट, कन्नू परगाई, सौरभ भट्ट, गिरीश पांडे, गोविंद बगडवाल, त्रिलोक बनोली, सूरज प्रकाश, किरन माहरा, जया कर्नाटक, मीमांसा आर्य, शोभा बिष्ट, रोशन जहाँ, भगवती जोशी, रमा शर्मा, रत्ना श्रीवास्तव, मीनाक्षी नयाल, अमित रावत, मनोज भट्ट, सूरज बिष्ट आदि ने भी अपने अपने विचार रखें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: congress news Congressmen celebrated Independence Day by hoisting the tricolor at Swaraj Ashram Haldwani news hoisted the tricolor Independence Day Swaraj Ashram the symbol of the freedom struggle uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More