उत्तराखंड की बेटी के हत्यारो को सजा दिलाने को दिल्ली में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली। उत्तराखंड की बेटी किरण नेगी के हत्यारों को सजा दिलाई जाने की मांग को लेकर दिल्ली में निकला कैंडल मार्च पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में सैकड़ों लोग हुए शामिल।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में आज शाम गढ़वाल भवन से वीर चंद्र सिंह गढ़वाली चौक तक उत्तराखंड की प्रवासी संस्थाओं, जिसमें गंगोत्री पर्वतीय कांग्रेस गढ़वाल हितेषी सभा और कई राज्य निर्माण आंदोलनकारी संगठनों के नेता शामिल थे गढ़वाल भवन से गढ़वाली चंद्र सिंह गढ़वाली चौक तक गए हो और और दिवंगत किरण नेगी के हत्यारों को जल्द से जल्द सजा दिए जाने की मांग की‌। इन तमाम लोगों की आंखों में आंसू थे वही उनके चेहरे रूप से तने हुए थे। इस मौके पर तमाम लोगों को संबोधित करते हुए हरीश रावत में इस घटना को जघन्य अपराध बताया और कहा कि वह सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं, परंतु यह तो पता लगाना ही होगा आखिर बेटी की हत्या किसने की, किसने उसकी आबरू पर डाका डाला और इस वजह से यह दुखद हत्याकांड हुआ उन्होंने इस मामले में भगवान से प्रार्थना की और न्यायाधीशों की प्रार्थना कि वह जनता के दिल में बैठे दुख को देखें और जो अन्याय पूर्ण घटना हुई है उस कांड में लिप्त लोगों को सजा कैसा मिले इसको सुनिश्चित करें। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता और उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मार्च में जिसमें कांग्रेस के संयुक्त सचिव हरिपाल रावत उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप गंगोत्री संस्था के अध्यक्ष गंभीर सिंह नेगी पर्वतीय सेल के अध्यक्ष गोपाल रावत गढ़वाल हितेषी सभा के अध्यक्ष अजय बिष्ट राज्य आंदोलनकारी अनिल पंत प्रेमा धोनी हीरो बिष्ट लक्ष्मी ध्यानी, अनुषा देवरानी शशी नेगी किरण लखेरा राधेश्याम ध्यानी किशोर रावत , उत्तराखंड जर्नलिस्ट फोरम के अध्यक्ष सुनील नेगी समेत अनेक लोग शामिल हुए सभी लोगों ने इस घटना पर भारी आक्रोश व्यक्त किया और इस कारण में लिप्त तमाम अपराधियों को फांसी पर चढ़ाए जाने की मांग की। धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस मामले में देश के दिक्कत अधिवक्ताओं से बात कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है उत्तराखंड सरकार भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसमें यथासंभव योगदान करेगी। इस मौके पर लोगों ने उनकी आंखों में आंसू देखे। अनेक महिलाएं भी इस घटना से भावुक दिखे और उनका गुस्सा आसमान पर दिखा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Candle march congress news Congress's candle march in Delhi to punish the killers of Uttarakhand's daughter new delhi news

More Stories

Uncategorized

पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत के साथ ही 63 लोग हुए घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार देर रात एक पब में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग की घटना के बाद पूरे […]

Read More
Uncategorized साझा मंच

तिब्बत में भूकंप के झटके से 53 से अधिक लोगों की मौत के साथ ही कई लोग घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  तिब्बत। यहां मंगलवार (आज) भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए, जिससे 53 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 62 लोग घायल हुए। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार सुबह 9.05 बजे आए भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। यह भूकंप तिब्बत के […]

Read More
Uncategorized

जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात अस्पताल में हुआ निधन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    मुंबई। जाने-माने उद्योगपति और टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात अस्पताल में निधन हो गया। 86 वर्षीय टाटा कुछ समय से बीमार थे, उन्हें उम्र संबंधी परेशानियों के कारण रविवार रात ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया […]

Read More