भाजपा पार्षद के घर ‘जहर’ की साजिश : घरेलू सहायक ने परिवार को बेहोश कर साथियों संग उड़ाए लाखों के गहने

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

देहरादून। यहां बसंत विहार क्षेत्र में बल्लीवाला चौक स्थित नाथ वाटिका के पास भाजपा पार्षद के घर घरेलू सहायक, परिवार को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने के बाद अपने चार साथियों के साथ घर से लाखों रुपये के सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यहां भाजपा पार्षद अमिता सिंह अपने परिवार के साथ रहती हैं। घटना के बाद अमिता सिंह की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पति महिपाल सिंह और बेटे शुभम सिंह की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबे की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत 

पुलिस के मुताबिक, पार्षद की बेटी मेघ ने करीब 20 दिन पहले दिल्ली से नेपाल मूल के एक व्यक्ति को घरेलू कामकाज के लिए घर पर रखा था। आरोप है कि मंगलवार रात घरेलू सहायक ने भोजन में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य बेहोशी की हालत में पहुंच गए।आरोप है कि परिवार के सदस्यों के बेहोश होने के बाद घरेलू सहायक ने अपने चार अन्य साथियों को घर में बुलाया। इसके बाद पांचों आरोपितों ने घर में रखे सोने के आभूषण समेटे और मौके से फरार हो गए। परिवार को जब होश आया तो घर से आभूषण गायब मिले। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  मैट्रिमोनियल साइट से दोस्ती : नौकरी का लालच और 17 लाख की ठगी के साथ ही कार भी ले उड़ा ठग 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस के अनुसार घटना के बाद घरेलू सहायक समेत पांचों आरोपित घर से बाहर निकलते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपितों की पहचान और उनके संभावित ठिकानों का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि वारदात की साजिश पहले से तैयार की गई थी या फिर आरोपितों ने मौके का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया। घरेलू सहायक के घर में काम पर रखे जाने, उसके संपर्कों और उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही पुलिस चोरी किए गए आभूषणों की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।करीब 20 दिन पहले घर में काम पर रखे गए घरेलू सहायक पर ही परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने और साथियों के साथ मिलकर आभूषण चोरी करने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के एवज में रिश्वत लेने का आरोपी डॉक्टर आया विजिलेंस की गिरफ्त में
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report BJP councillor's house conspiracy to poison Conspiracy to poison BJP councillor's house: Domestic helper makes family unconscious crime news dehradun news Devbhoomi News Domestic helper makes family unconscious Hindi News News from the hills News From the Pahad steals jewellery worth lakhs with accomplices;  उत्तराखण्ड न्यूज steals jewellery worth lakhs with accomplices; Uttarakhand News क्राइम न्यूज घरेलू सहायक ने परिवार को किया बेहोश जहर की साजिश देहरादून न्यूज भाजपा पार्षद का घर साथियों संग उड़ाए लाखों के गहने

More Stories

उत्तराखण्ड

खटीमा में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा वार, 44.65 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    रुद्रपुर। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली खटीमा पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान सितारगंज रोड ग्राम पहेनिया के कच्चे रास्ते से एक बाईक सवार को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में स्मैक […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में आज कुछ पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के आसार, अधिकांश जिलों में मौसम रहेगा शुष्क

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार, 30 सितंबर को प्रदेश के कुछ पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यह भी पढ़ें 👉  खुशियों की तलाश में निकले थे, लौटे तीन शव: शक्तिफार्म के […]

Read More
एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में अध्यक्ष पद पर विजयी आर्यन बेलवाल
उत्तराखण्ड

ABVP की हैट्रिक का सपना टूटा : एमबीपीजी में बागी आर्यन बेलवाल बने छात्रसंघ अध्यक्ष 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मंगलवार देर रात आख़िरकार एमबीपीजी का छात्र संघ चुनाव सम्पन्न हो गया। जिसमें अध्यक्ष पद के त्रिकोणीय मुकाबले में एबीवीपी के बागी निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने जीत दर्ज करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एनएसयूआई प्रत्याशी मेहुल साह को 466 वोटों के अंतर से पराजित किया। जबकि […]

Read More