कारों की भिड़ंत में दम्पत्ति की मौत, बच्चे एवं कार चालक गम्भीर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

किच्छा। उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत किच्छा क्षेत्र से बड़े दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां किच्छा-नगला मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसमें कार सवार दंपति की मौत हो गई जबकि दो बच्चे भी घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया गया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

प्राप्त समाचार के मुताबिक जवाहर नगर नगला निवासी अमित सक्सेना उर्फ शुभम पुत्र सतीश चंद्र सक्सेना अपनी पत्नी दीप्ति और दो बच्चों बेटे सार्थक व बेटी जाह्नवी के साथ कार संख्या यूके 06 एवाइ -3229 से बरेली जा रहे थे। तीसरी मील के पास सामने से आ रही कार नंबर यूके 04 टीबी- 1283 से टक्कर हो गयी। हादसे में अमित सक्सेना की कार टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर खेत में उतर गई। हादसे में अमित सेक्सेना (45) की मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव कार में बुरी तरह से फंस गया जिसे निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

हादसे में घायल दीप्ति और दोनों बच्चों व कार चालक
राजीव पुत्र रामदास निवासी इज्जतनगर बरेली को सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया गया जहां चिकित्सको ने जांच के बाद दीप्ति को मृत घोषित कर दिया। बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर किया है। घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More
उत्तराखण्ड

वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में आज नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम “प्रारंभ 2026” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी संकाय, प्रबंधन संकाय, फार्मेसी संकाय एवं महिला प्रौद्योगिकी संस्थान के  नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।    कार्यक्रम का […]

Read More