गोबर गैस टैंक की सफाई करने गए दंपती की दम घुटने से हुई मौत  

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। यहां मुखानी थाना क्षेत्र में रविवार (आज) गोबर गैस टैंक की सफाई करने गए दंपती की दम घुटने से मौत हो गई है। दपंती मूलरूप से बदायूं जिले के रजऊ कस्बा
के रहने वाले थे। 
 
मुखानी के आदर्श नगर निवासी जगदीश जोशी की बिठूरिया नंबर फेस एक में गोशाला है। जहां पर मटरू लाल (40) काम करता था और परिवार के साथ यहीं पर रहता था। जगदीश के अनुसार, रविवार की सुबह उन्होंने टैंकर मंगाकर गोमूत्र का टैंक साफ करवाया। टैंक में थोड़ा गोमूत्र बच गया था। जिसे साफ करने के लिए मटरू उतर गया। दम घुटने से वह टैंक के अंदर बेहोश हो गया। उसकी पत्नी रानी (35) उन्हें बचाने के लिए टैंक में गई। दम घुटने से वह भी बेहोश हो गई। दोनों को बमुश्किल टैंक से बाहर निकाला गया। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि निजी अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: both died Haldwani news The couple who went to clean the cow dung gas tank The couple who went to clean the cow dung gas tank died due to suffocation uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More