भाकपा (माले) कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन से नैनीताल कांग्रेस उम्मीदवार को जिताकर भेजेंगे संसद – पाण्डेय 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। भाकपा (माले) बिंदुखत्ता कमेटी की बैठक माले कार्यालय दीपक बोस भवन बिंदुखत्ता में हुई। बैठक में तय हुआ कि भाकपा माले कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन से नैनीताल उधमसिंहनगर के कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी के पक्ष में लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में सघन प्रचार अभियान चलाएंगे।

इस दौरान माले नैनीताल जिला सचिव डा कैलाश पाण्डेय ने कहा कि, “मोदी सरकार देश की अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार साबित हुई है। न खाऊंगा और न खाने दूंगा के मोदी जुमले की पोल चुनावी बॉन्ड योजना के महा भ्रष्टाचार ने खोल कर रख दी है। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली मोदी सरकार ने बड़ी कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए घूस के रूप में अरबों रुपए का चंदा लिया यह बात पूरी तरह उजागर हो चुकी है। पूरे देश को परिवार बताने वाले प्रधानमंत्री का परिवार उनके कुछ चहेते पूंजीपति हैं यह बात जनता के सामने आ चुकी है। देश की जनता चुनावी बॉन्ड के इस महा भ्रष्टाचार के लिए मोदी और भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी और लोकसभा चुनाव में इसके लिए करारा जवाब देगी।” उन्होंने कहा कि, नैनीताल उधमसिंहनगर लोकसभा क्षेत्र के मौजूदा बीजेपी सांसद का कार्यकाल बेहद निराशाजनक रहा है। उनके पांच साल के रिपोर्ट कार्ड में केवल एक उपलब्धि है कि वे अपनी सांसद निधि का पैसा तक खर्च नहीं कर पाए। केंद्र सरकार में मंत्री रहने के बाबजूद उन्होंने क्षेत्र की जनता के लिए कोई भी उल्लेखनीय काम नहीं किया। ऐसे भाजपा सांसद को यहां की जनता इस बार दूसरा मौका नहीं देगी और इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को जिताकर संसद में भेजेगी।” माले बिंदुखत्ता सचिव पुष्कर दुबड़िया ने भारतीय संविधान और लोकतंत्र को बचाने हेतु इंडिया गठबंधन को जिताने व जनविरोधी बीजेपी को लोकसभा चुनाव में हराने के लिए एकताबद्ध रूप में अभियान संचालित करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम-प्रसंग : होम स्टे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली 40 वर्षीय विवाहिता 

मीटिंग में मुख्य रूप से माले ज़िला सचिव डा कैलाश पाण्डेय, राज्य कमेटी सदस्य विमला रौथाण, बिंदुखत्ता सचिव पुष्कर दुबड़िया, नैन सिंह कोरंगा, मनोज आर्य,निर्मला शाही, धीरज कुमार, कमल जोशी, मदन धामी, गोपाल गडिया, दीपक कुमार , गोविन्द राजभर, हरीश भंडारी, त्रिलोक राम, दौलत सिंह कार्की, रोबिन कुमार आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CPI(ML) workers will send Nainital Congress candidate from India Alliance to Parliament after making him victorious - Pandey lalkuan news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर प्रकृति […]

Read More