शराब पीकर कार्यशाला में हंगामा करना भारी पड़ा गुरुजी को, हटाये गए ठासीन अधिकारी के पद से  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

पौड़ी। लोकसभा चुनाव के तहत चल रही निर्वाचन प्रशिक्षण–कार्यशाला में शराब पीकर हंगामा करने वाले गुरुजी को पीठासीन अधिकारी के पद से हटा दिया गया है।

नोडल अधिकारी कार्मिक व सीडीओ पौड़ी अपूर्वा पांडे ने इसका आदेश जारी कर सीईओ को विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यालय पौड़ी में लोकसभा चुनाव में तैनात कार्मिकों की पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संस्कृति भवन प्रेक्षागृह सभागार में बीते 8 अप्रैल को हुई थी। इस कार्यशाला में पीठासीन अधिकारी के पद पर तैनात एक गुरुजी रविंद्र कुमार शराब के नशे में पहुंचे थे और जमकर हंगामा किया था। इससे प्रशिक्षण कार्य काफी देर प्रभावित रहा था। सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण प्रबंधन पौड़ी पान सिंह राणा ने कोतवाली पौड़ी पुलिस को आरोपी गुरुजी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाने के लिए तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले में आरोपी शिक्षक का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Creating ruckus in the workshop after drinking alcohol proved costly for Guruji he was removed from the post of presiding officer Pauri news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही सीट के लिए चुनावी प्रक्रिया के तहत नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी बस अड्डे पर पौड़ी के युवक को चाकू मारा, बैग से चार लाख रुपये गायब होने का दावा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। देहरादून से हल्द्वानी पहुंचे पौड़ी निवासी युवक को बस से उतरते ही अज्ञात ने चाकू घोंप दिया। घटना के बाद घायल के बैग से चार लाख रुपये गायब बताए जा रहे हैं।   पुलिस के अनुसार पौड़ी निवासी विकास देहरादून में डिजिटल मार्केटिंग […]

Read More
उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More