बाबा नीम करौली के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़, जयकारों से गूंज उठा कैंची धाम  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। यहां भवाली स्थित करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र बाबा नीम करौली महाराज के दरबार कैंची धाम के आज 59वां स्थापना दिवस पर आज भक्तों का तांता लगा रहा। करीब 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मेला शुरू होने से एक दिन पहले ही कैंची धाम पहुंच गए थे। रात भर देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही बाबा के जयकारों से कैंची धाम गूंज उठा।

आज गुरुवार सुबह दो बजे से ही मंदिर में भक्तों की कतार लग गई। बाबा के जयकारों के साथ कैंची धाम गूंज उठा। कैंची धाम में सुबह 5 बजे पूजा अर्चना के बाद बाबा नीम करौली महाराज को भोग लगाने के बाद कैंची मंदिर के द्वार खोलने के साथ श्रद्धालुओं को मालपुओं का प्रसाद बांटना शुरू किया गया। सुबह 7.30 बजे तीन किमी दूर तक श्रद्धालुओं की कतार पहुंच गई। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देख पुलिस प्रशासन की टीम भीड़ को व्यवस्थित करने में जुटी है।इस दौरान कुमाऊं आईजी नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी पंकज भट्ट, एस पी सिटी हरबंश सिंह, मेला प्रभारी उमेश मलिक, कौश्या कटोली एसडीएम परितोष वर्मा, एसडीएम योगेश सिंह मेहरा सुबह 7 बजे से ही मंदिर में मेले को व्यवस्थित करने में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

बताते चलें कि भारत के महान साधु-संतों में नीम करोली बाबा का नाम भी प्रसिद्ध है। बाबा के भक्त उन्हें भगवान हनुमान जी का अवतार मानते हैं। खास बात तो यह है कि केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बाबा के भक्त हैं और देश-विदेश की प्रसिद्ध व नामचीन हस्तियों को बाबा के प्रति श्रद्धा है। बाबा के भक्तों में क्रिकेटर विराट कोहली, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, स्टीव जॉब्स, फेसबुक संस्थापक मार्क जुगरबर्क, प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स  जैसे कई प्रसिद्ध लोगों का नाम शामिल है। नीम करोली बाबा का समाधि स्थल कैंची धाम रहस्यों और चमत्कारों से भरा हुआ है। कैंची धाम में नीम करोली बाबा की भव्य मूर्ति भी स्थापित है और यहीं भगवान हनुमान की भी मूर्ति है। वैसे तो नीम करोली बाबा के कई चमत्कारिक किस्से हैं। लेकिन कुछ ऐसे चमत्कार है, जोकि खूब चर्चा में रहे। इसमें से एक किस्सा भंडारे में घी खत्म हो जाने का है। कहा जाता है कि एक बार भंडारे में घी खत्म हो गया था और बाबा के शिष्य परेशान हो गए थे, तब बाबा ने अपने शिष्यों से बहती नदी से पानी लाने को कहा और बाबा के चमत्कार से नदी का पानी घी में बदल गया। बाबा के चमत्कार से जुड़ी एक और कहानी यह है कि, एक बार नीम करोली बाबा बिना टिकट के ट्रेन से यात्रा कर रहे थे. टिकट न होने पर टिकट क्लेकटर ने ट्रेन रूकवाकर उन्हें ट्रेन से उतरवा दिया। लेकिन बाबा के उतरने के बाद ट्रेन चालू ही नहीं हुई। सभी तरह से ट्रेन का निरीक्षण करने के बाद भी ट्रेन एक इंच नहीं हिली। ट्रेन कलेक्टर को ध्यान में आया कि बाबा को उतारने के बाद ट्रेन नहीं चल रही। इसके बाद क्लेक्टर समेत सभी लोगों ने बाबा से वापस ट्रेन चलवाने की विनती की। लेकिन बाबा ने शर्त रखी कि रेलवे साधुओं का सम्मान करें और जिस जगह उन्हें उतारा गया है, वहां एक रेलवे स्टेशन भी बनवाया जाए, जिससे कि यात्रियों को स्टेशन के लिए बहुत दूर तक चलना न पड़े। इसके बाद जब बाबा ट्रेन में चढ़े तो ट्रेन तुरंत चालू हो गई। इसी जगह पर रेलवे ने नीम करोली बाबा के नाम पर स्टेशन बनवाया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Bhawali news Crowd of devotees gathered in the court of Baba Neem Karauli Kainchi Dham echoed with cheers nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More