देहरादून। बैंक अफसर बनकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से 5.80 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। मामले में पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चमन विहार निवासी सुशील कुमार रैना ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 मार्च 2025 को उन्हें एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सऐप पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक ऑफ महाराष्ट्र का कर्मचारी बताया। उनके डेबिट कार्ड और पते की जानकारी सत्यापित करने की बात कही। जब उन्होंने जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया तो ठग ने उन्हें एक एपीके फाइल भेजी। पीड़ित के अनुसार जैसे ही उन्होंने उस फाइल को मोबाइल पर डाउनलोड किया, उनके इंटरनेट बैंकिंग अकाउंट को हैक कर लिया गया। उनके तीन अलग-अलग खातों से कुल 5.80 लाख रुपये निकाल लिएगए। इंस्पेक्टर पटेलनगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता सितारगंज। उप प्रधान संगठन सितारगंज ने ग्राम पंचायतों में उप प्रधानों के अधिकार एवं उनकी भूमिका सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पंचायती राज्य अधिनियम धारा 31 के अंतर्गत उप प्रधानों को प्रदत्त अधिकारों का प्रभावी रूप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]