दमुवाढूंगा वासियों को मालिकाना हक मिलने से क्षेत्र में खुशी की लहर

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड 35, 36 और 37 के दमुवाढूँगा क्षेत्र की जनता के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।
 
लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार उत्तराखंड शासन ने राजस्व अनुभाग -3 की अधिसूचना (पत्रांक संख्या 539/x viii/3/ 2025 /2016) जारी कर क्षेत्रवासियों को मालिकाना हक प्रदान कर दिया। जैसे ही यह सूचना सामने आई, पूरे इलाके में जश्न और खुशी की लहर दौड़ गई।
 
नगर निगम हल्द्वानी के महापौर गजराज बिष्ट ने इस फैसले पर प्रसन्नता जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि दमुवाढूंगा क्षेत्र की जनता वर्षों से इस अधिकार के लिए संघर्ष कर रही थी, जिसे धामी सरकार ने पूरा किया है।भाजपा नेताओं ने इसे धामीसरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह फैसला गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत देगा। दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर देरी का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को यह हक बहुत पहले मिलना चाहिए था, लेकिन सरकार ने चुनावी फायदा उठाने के लिए फैसला अब लिया।
 
इस अधिसूचना के बाद दमुवाढूंगा के हजारों परिवार मालिकाना हक मिलने से न सिर्फ राहत महसूस कर रहे हैं, बल्कि उन्हें आने वाले समय में क्षेत्र के विकास और बुनियादी सुविधाओं की भी उम्मीदें हैं।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घने बादलों में फंसा हेलीकॉप्टर : 15 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पायलट की सूझबूझ से राज्य मंत्री समेत सभी सुरक्षित
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Damuwadhunga residents got ownership rights Haldwani news there is a wave of happiness in the area There is a wave of happiness in the area after Damuwadhunga residents got ownership rights uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्षेत्र में खुशी की लहर दमुवाढूंगा वासियों को मिला मालिकाना हक हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More