हल्द्वानी।आज दिनांक-07-10-2024 को केएमओयू के प्रधान कार्यालय काठगोदाम में संस्था के संचालक मण्डल की बैठक पूर्व निर्धारित एजेण्डे के अनुसार प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ हुई। जिसमें सुनील भण्डारी को बैठक का कार्यकारी अध्यक्ष चुनने के बाद बैठक में उपस्थित संचालकों द्वारा अध्यक्ष सुरेश सिंह डसीला एवं अधिशासी निदेशक हिम्मत सिंह नयाल के कार्यकाल की सराहना की गई एवं सभी ने कहा कि पूर्व की अपेक्षा वर्तमान में संस्था लाभ में रही है और सभी कर्मचारियों को वेतन, ग्रेच्युटी एवं भविष्य निधि का भुगतान किया जा रहा है। इस प्रकार उनके कार्यकाल को देखते हुए सभी संचालकों की सहमति पर सुरेश सिंह डसीला को तेरवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित किया गया तथा हिम्मत सिंह नयाल को सभी संचालकों की सहमति पर सातवीं बार अधिशासी निदेशक के पद पर निर्वाचित किया गया। सुरेश सिंह डसीला अध्यक्ष एवं हिम्मत सिंह नयाल अधिशासी निदेशक के अथक प्रयासों से अल्मोड़ा बिल्डिंग का निर्माण सुचारू रूप से चल रहा है। इसके अतिरिक्त कई वर्षो से संस्था की मांग रही कि उनकी वाहनों को संचालन हेतु नये मार्ग दिये जाये जो कि लम्बित थे। इनके प्रयासों से नये मार्ग संस्था को प्राप्त हुए।
इस दौरान सुरेश सिंह डसीला, हिम्मत सिंह नयाल, गुसाई सिंह दोसाद, कमल कुमार पाण्डे, इन्दर सिंह नेगी, ललित मोहन सिंह मेहता, मनोज कठायत, हेमन्त साह, हेम चन्द्र सुयाल, सुनील भण्डारी, सुन्दर सिंह चौहान, बद्री प्रसाद, मनोज सिंह विष्ट, पूरन सिंह भाकूनी, धीरज सिंह खोलिया, मुकेश चन्द्र शर्मा, मोहन सिंह बगडवाल, भुवन सहित अनेकों लोग मौजूद रहें। स्टेशन अधिक्षक बृजेश तिवारी ने निर्वाचित अध्यक्ष एवं अधिशासी निदेशक को शुभकामनायें प्रेषित की।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। दीपावली के मौके पर हल्द्वानी नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक अहम घोषणा की है। अव्यवस्थित यातायात और बढ़ते अतिक्रमण से शहर को निजात दिलाने के लिए अब नगर निगम प्राइवेट वेंडिंग जोन स्थापित करेगा। यह जानकारी मेयर गजराज बिष्ट ने दी। […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे युवती की अधजली लाश मिली है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार श्यामपुर थाना क्षेत्र के गाजीवाली इलाके में हाईवे के किनारे महिला का जला हुआ शव पड़ा था। स्थानीय लोगों की शनिवार को […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई हरिद्वार जिले के लक्सर विकासखंड की ग्राम पंचायत अकौढा खुर्द उर्फ अकौढा मुकर्मतपुर की प्रधान बसंती देवी को पद से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह भी पढ़ें […]