उत्तरकाशी। कहासुनी में ससुर के सिर पर डंडे के वार से मौत के मामले में एक महिला को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
बीते दिवस डुंडा ब्लॉक के गाजणा स्थित न्यूगांव निवासी मुकेश असवाल ने कोतवाली उत्तरकाशी पर अपने पिता की गैर इरादतन हत्या के सम्बन्ध में एक लिखित तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंनेआरोप लगाया कि उनके छोटे भाई की पत्नी 32 वर्षीय विमला देवी ने बीते मंगलवार की शाम को उनके पिता 62 वर्षीय हुकम सिंह असवालh के साथ झगड़ा किया। आरोप लगाया कि झगड़े के दौरान विमला ने अपने ससुर के सिर पर डंडा मारा, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त मामले में आरोपी के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया। एसपी के निर्देशन में मामले की विवेचना एसआई दीपक रावत के सुपुर्द की गयी। कोतवाली पुलिस टीम ने उक्त मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुये मात्र 4-5 घण्टे के अन्दर आरोपी को गिरफ्तार किया। एसआई दीपक ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर मंगलवार (आज) सुबह पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की लपटों और लगातार हो रहे विस्फोटों के बीच चालक ने ट्रक से उतरकर भागते हुए अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, पटाखों से लदा […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को छह राज्यों के राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की। इसके तहत डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनकी नई भूमिका को लेकर चर्चाएं […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]