डीसीएम वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, बाइक सवार पिता और पुत्र की मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। जनपद के रुड़की भगवानपुर में एक डीसीएम वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसकी पत्नी और छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल ननंद-भाभी को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया है। हादसे में बाइक सवार पिता–पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उसकी पत्नी और छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहदेवपुर गांव निवासी आशीष कुमार अपने 5 वर्षीय बेटे आरव, पत्नी शालू और बहन काकी के साथ बाइक से भगवानपुर के मनूबास गांव स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आए थे। बुधवार की देर शाम चारों बाइक से फतेहपुर मार्ग से वापस अपने गांव जा रहे थे। तभी फतेहपुर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही एक महिंद्रा डीसीएम गाड़ी ने टक्कर मार क्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में पांच साल के मासूम सहित पिता की मौत हो गई। जबकि एक पत्नी और बहन गंभीर घायल हो गए है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news bike rider father and son died DCM vehicle collided with bike riders haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More