हल्द्वानी। छहः दिन पहले होटल में रुकने आये अल्मोड़ा निवासी ब्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में एक होटल के कमरे में मिला शव। व्यक्ति की पहचान अल्मोड़ा के रहने वाले आनंद सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार व्यक्ति 31 जुलाई को रेलवे बाज़ार स्थित होटल में रुकने के लिए आया था। तीन दिन से उसका कमरा बंद था, लेकिन आज सुबह को उस कमरे से बदबू आने लगी। जिसके बाद होटल संचालकों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, कमरे का दरवाजा तोड़ा तो पता चला कि आनंद की मौत हो चुकी थी। हालांकि अभी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा और उसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनांक 7 सितंबर को जारी अतिवृष्टि/वर्षा की चेतावनी, जिससे जनपद क्षेत्रान्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने/गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में बुआखाल-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांडाखाल के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक संजीव किलानिया की मौत हो गई।उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उन्होंने […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को भी तेज से अति तेज बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही बारिश के चलते ऊधम सिंह नगर जिले से होकर बहने वाली नदियों का जलस्तर […]