दस दिन से घर से लापता महिला का पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम को

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के कमलुवागांजा में दस दिन से घर से गायब महिला का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। शव काफी दिनों से लटका होने के कारण काफी हद तक क्षत विक्षत हो चुका है। महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरूवार को कमलुबागांजा स्थित जीएसजी क्रिकेट ऐरीना के पास लोगों ने एक महिला का शव पेड़ से लटका देखा और सूचना मुखानी थाना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ पंकज जोशी मय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतारकर लोगों से शिनाख्त कराई गई। महिला की शिनाख्त तारा देवी (47) पत्नी ललित सिंह हरिपुर नायक थाना मुखानी निवासी के रूप में हुई। पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी 26 मार्च से लापता थी। उसके दो बेटे भारतीय सेना में कार्यरत हैं। परिजनों ने बताया कि तारा देवी पिछले पांच साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहीं थीं। उनका एम्स दिल्ली में इलाज चल रहा था। अचानक 26 मार्च को वो घर से कहीं चली गई थी। काफी खोजबीन के बाद जब वो नहीं मिली तो मुखानी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई । पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल सहित प्रदेश के तमाम उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई मौसम की पहली बर्फबारी 

मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव के एक पैर की एड़ी को जानवरों ने नींच दिया है। संभवतः इसी वजह से कमर के नीचे का वस्त्र गायब है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें khabarsachhai@gmail.com पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Dead body of a woman missing from home for ten days found hanging from a tree Haldwani news police sent for post-mortem Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

धामी कैबिनेट की बैठक हुई सम्पन्न, गहन चर्चा के बाद लिए गए बड़े और महवपूर्ण फैसले 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक आहूत की गई। धामी कैबिनेट की बैठक में कई विभागों के प्रस्तावों पर गहन चर्चा के बाद बड़े और महवपूर्ण फैसले लिए गए। ऊर्जा और आवास विभाग के मामले विद्युत उपभोक्ताओ के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

ढाई दिन की बच्ची का दून अस्पताल में देह दान, हृदय गति रुकने से हुआ था निधन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। देहरादून में ढाई दिन की बच्ची का दून अस्पताल में देह दान किया गया। हृदय गति रुकने से बच्ची का निधन हो गया था। महज ढाई दिन की बच्ची के देह दान किए जाने का यह देश का पहला मामला बता रहे हैं। […]

Read More
उत्तराखण्ड

ट्रेडिंग के नाम पर महिला के साथ 3.51 लाख रुपये की साइबर ठगी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता      रुद्रपुर। एक महिला के साथ ट्रेडिंग के नाम पर 3.51 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। सोमवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।    नियर सम्राट ढाबा काशीपुर रोड निवासी अनुराध साह ने […]

Read More